बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने 79 साल की उम्र अंतिम सांस ली। जिनका आज पुरे सांताक्रूज में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
शशि को अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था। कपूर खानदान के ऋषि कपूर, रंधीर कपूर के अलावा इस मौके पर संजय दत्त, अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन जैसे कई बड़े और नामचीन सितारे मौजूद थे।
शशि कपूर की उपलब्धियां –
आपको बता दे कि हिन्दी फिल्म और थियेटर जगत के शुरुआती स्टार पृथ्वीराज कपूर के घर 18 मार्च, 1938 को जन्में शशि कपूर ने चार वर्ष की आयु से अपने पिता द्वारा निर्मित और निर्देशित नाटकों में काम करना शुरू कर दिया था। शशि कपूर उर्फ बलबीर राज कपूर ने 1944 में अपना करियर पृथ्वी थिएटर के नाटक ‘शकुंतला’ से आरंभ किया। राज कपूर की पहली फिल्म ‘आग’ और तीसरी फिल्म ‘आवारा’ में उन्होंने राज कपूर के बचपन की भूमिकाएं निभाने के बाद यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धर्मपुत्र’ से हिंदी फिल्मों में एंट्री की। शशि कपूर 70 और 80 के दशक के शुरुआती सालों में रोमांटिक आईकॉन के रूप में उभरे ।
1970 से 1980 के बीच शशि कपूर ने प्राण के साथ 9 फिल्में – बिरादरी, चोरी मेरा काम, फांसी, शंकर दादा, चक्कर पे चक्कर, राहू केतु और मान गए उस्ताद की।
अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर को याद करते हुए अपने ब्लॉग से कई यादें साझा की है अमिताभ बच्चन ने उन्हें पहली बार मैगजीन पर देखने से लेकर पहली मुलाकात और आगे के सफर को याद किया है ।
T 2731 – To Shashji from your ‘babbua’ .. !! https://t.co/MFYeeR1Sbb pic.twitter.com/rfzDdDtiBk
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 4, 2017
वही अमिताभ बच्चन ने कहा कि शशि कपूर की यादस्त बेहद शानदार थी। शशि कपूर को उन्होंने अपना खूबसूरत दोस्त, समधि बताया. ब्लॉग में अमिताभ ने इस बात का जिक्र किया कि शशि कपूर उन्हें बबुआ बुलाते थे।
आपको बता दे कि अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर के साथ कई फिल्में की। 1974 से 1991 के बीच अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने 12 फिल्मों – रोटी, कपड़ा और मकान, दीवार, कभी-कभी, ईमान धरम, त्रिशूल, काला पत्थर, सुहाग, दो और दो पांच, शान, सिलसिला, नमक हलाल, और अकेला में बतौर को-स्टार काम किया।
राखी गुलजार के साथ शशिकपूर ने 10 फिल्में की थीं जिसमें शर्मीली, जानवर और इंसान, कभी कभी, तृष्णा, बसेरा शामिल हैं। राखी के साथ की गई पांच फिल्में सुपरहिट रही थीं।
वही , साल 1957 में कपूर जॉफरी केंडल की टूरिंग नाटक कंपनी को जॉइन करने के साथ शेक्सपियर के नाटकों में विभिन्न रोल अदा करने लगे। इसी दौरान जॉफरी केंडल की युवा बिटिया जेनिफर को उन्होंने नजदीक से देखा और वे प्यार की आंच में तपकर शादी के मंडप तक जा पहुंचे। कपूर खानदान में इस तरह की यह पहली शादी थी ।
आपको बता दे की शशि फिल्म जगत में कपूर खानदान की नींव रखने वाले दिवंगत अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटों में सबसे छोटे थे। उनसे बड़े राज कपूर और शम्मी कपूर थे। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।