मिस यूनीवर्स 2018 का खिताब फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे (Catriona Elisa Gray) ने जीतकर सनसनी मचा दी है और इस प्रतियोगिता में इन्हे कड़ी टक्कर मिली दक्षिण अफ्रीका की प्रतियोगी से फर्स्ट रनरअप रही और वेनेजुएला की प्रतिभागी को सेकंड रनर अप से संतोष करना पड़ा।
भारत की तरफ से नेहल चुदासमा इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थी लेकिन कुछ ख़ास प्रदर्शन न कर पाने की वजह से नेहल शीर्ष 20 तक भी नहीं पहुंच पाईं।
मुंबई की नेहल से भारत को बहुत उम्मीदें थी पर 67वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस प्रतियोगिता में सबसे ख़ास बात रही वो आखिरी सवाल जिसका शानदार उत्तर देकर फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे ने मिस यूनीवर्स 2018 विनर का खिताब जीत लिया।
फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे से मिस यूनिवर्स 2018 विनर का जादुई सवाल ये पुछा गया कि ”अपने लाइफ में आपने सबसे महत्वपूर्ण चीज क्या सीखी और एक मिस यूनिवर्स के रूप में किस तरह से उसे अपनी जीवन में लागू किया?”
इस सवाल पर इलिसा ग्रे ने जवाब दिया ” उन्होंने मनीला की बस्तियों में बहुत काम किया है और वहां उन्होंने गरीबी और दुःख भरे जीवन को बेहद करीब से देखा। ऐसी जगह पर जाकर उन्होंने सीखा ऐसे जीवन में खूबसूरती कैसे देखी जा सकती है। इतना दुःख और गरीबी होने के बाद उन्होंने वहां पर बच्चों के मुस्कुराते चेहरे देखें है। उन्होंने आगे कहा ”एक मिस यूनिवर्स के तौर पर मैंने हर बुरी परिस्थिति में अच्छाई देखी है, जहां मैं कुछ न कुछ अपनी भागीदारी दे सकती हूं.”
इसके बाद मिस यूनीवर्स 2018 विनर बनने वाली कैटरिओना इलिसा ग्रे ने आगे कहा यदि वो लोगों को अच्छाई सीखा सकती है तो इससे बेहतर और अद्भुत दुनिया और क्या हो सकती है। इस तरफ दुनिया से नकारात्मकता दूर हो सकती है बच्चों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहेगी।”
मिस यूनीवर्स 2018 विनर इलिसा ग्रे का ये सवाल वहां मौजूद हर इंसान के दिल को छू गया और जजों का भी दिल जीत लिया।



Download Android App
Download iOS App









