बॉलीवुड में ऐसी कई सारी फिल्में बनी हैं जो कि रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई थी। ऐसी कई फिल्में है जिन पर प्रतिबंध लग गया और वह कभी रिलीज ही नहीं हो पाई। फिल्मों में प्रतिबंध हर फिल्म फिल्म इंडस्ट्री में देखने को मिलता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे जो सेंसर बोर्ड द्वारा प्रतिबंधित हो गई थी।
सिंस
बॉलीवुड में 2005 में सिंस फिल्म बनी थी जिसका निर्देशन विनोद पांडे ने किया था। बता दें कि फिल्म में ऐसी गंदे सीन थे जिसकी वजह से सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस फिल्म में एक पादरी को नकारात्मक चरित्र में दिखाया गया था और इसी वजह से कैथोलिक धर्म के लोगों ने इस फिल्म का खूब विरोध किया था। धर्म के खिलाफ विरोध देखते हुए सेंसर बोर्ड ने प्रतिबंध लगा दिया था।
वॉटर
वॉटर फिल्म 2005 में बनी थी और इस फिल्म को दीपा मेहता ने डायरेक्ट किया था। अनुराग कश्यप ने इस फिल्म का स्क्रीनप्ले किया था। इस फिल्म में कुछ बोल्ड दृश्य थे जिनकी वजह से सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार में जॉन अब्राहम और लीसा रे थे।
द पिंक मिरर
द पिंक मिरर 2003 में बनी थी। इस फिल्म का निर्देेशन श्रीधर रंगैग ने किया था। प्रतिबंध करने का कारण यह बताया गया कि फिल्म अशिष्ट और आक्रामक है। फिल्म निर्माता की कई अपीलो पर भी सेंसर बोर्ड ने उसकी एक भी न सुनी।