शाहरुख खान स्टारर चक दे इंडिया को अबतक की बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्म कहा जाता है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने हॉकी कोच कबीर सिंह का रोल प्ले किया था। शाहरुख के अलावा फिल्म में एक्ट्रेस तान्या अबरोल की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया था।
तान्या ने फिल्म में हॉकी प्लेयर बलबीर कौर का किरदार निभाया था। उस रोल को उन्होंने बखूबी अदा किया था जिसने लोगों के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। बलबीर कौर के रोल में सबका दिल जीतने वाली तान्या अबरोल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
जी हां, तान्या अबरोल ने शादी कर ली है और वो दुल्हन के लिबाज में काफी सुंदर भी लग रही थीं। तान्या की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। तान्या ने अपने बॉयफ्रेंड आशीष वर्मा संग अपनी फैमली और कुछ क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में सात फेरे लिए। तान्या की शादी में एक बार फिर सभी चक दे इंडिया गर्ल नजर आईं।
तान्या अबरोल के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने अपने शादी के खास दिन पर पारंपरिक लाल रंग को छोड़कर मैरून कलर का लहंगा चुना था, जिसे उन्होंने हरे रंग के ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था। मांग टीका, गोल्डन कलीरे और नथ से लेकर उनके पारंपरिक चूड़े तक, सब कुछ बहुत ही शानदार था। तान्या ने अपनी शादी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट नहीं की।
हालांकि इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति आशीष वर्मा के साथ एक क्यूट तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “प्रेजेंटिंग मिस्टर एंड मिसेज।” फोटो में न्यूली वेड कपल कम्फर्टेबल अटायर में कूल नजर आ रहा है। जहां आशीष काले रंग की टी-शर्ट में डैपर लग रहे थे, वहीं तान्या को सफेद टी-शर्ट में कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो तान्या अबरोल ने ‘लव यू सोनिये’, ‘दुर्गामती: द मिथ’ और ‘आतिशबाजी इश्क’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि, ‘चक दे इंडिया’ के साथ हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत करने के बाद तान्या ने अपना ध्यान टेलीविजन पर केंद्रित कर दिया था और ‘बेस्ट ऑफ लक निक्की’, ‘सीआईडी’, सेमत कई अन्य शोज में काम किया।