स्टारकिड्स की ‘चार्लीज़ एंजेल्स’ तिकड़ी ने दिखाए सोशल मीडिया पर जलवे, फैंस हुए दीवाने

Summary :

हाल ही में अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे ये स्टारकिड तिकड़ी नजर आ रही है। इन तत्स्वीरों को शाहरुख़ खान ने क्लिक किया है।

अनन्‍या पांडेय, सुहाना खान और शनाया कपूर की स्टारकिड तिकड़ी अपनी दोस्ती के लिए बेहद मशहूर है और अक्सर ये तीनों अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। इन्हे अक्सर साथ में फैंस चार्लीज़ एंजेल भी बुलाते है। 
तीनों दोस्तों में अनन्‍या पांडेय बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी है और सुहाना खान के भी जल्द फ़िल्मी डेब्यू की खबरें आ रही है। शनाया कपूर को लेकर अभी डेब्यू की खबर नहीं है पर उम्मीद उनसे भी यही लगाई जा रही है। 
लोगों की बातों से तीनों सहेलियां अपनी दोस्ती को एन्जॉय कर रही है।  हाल ही में अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे ये स्टारकिड तिकड़ी नजर आ रही है। इन तत्स्वीरों को शाहरुख़ खान ने क्लिक किया है। 
शेयर की गयी तस्वीर में ब्‍लैक ऐंड वाइट तीनों सहेलियां काफी हॉट लग रही हैं। साथ ही इन तस्वीरों में ये अलग अलग पोज़ देती हुई भी नजर आ रही है। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 
अनन्या पांडे के बॉलीवुड डेब्यू के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैन फॉलोविंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है और अब तक इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ चुके है और फैंस तीनों के लिए प्यारे प्यारे कमैंट्स भी कर रहे है। 
वहीँ अगर सुहाना खान की बात की जाए तो वो हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी करके इंडडया वापस आ चुकी है और उम्मीद यही की जा रही है की वो जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है। 

Ujjwal Jain