इस साल कोरोना महामारी की वजह से देश में लागू हुए लॉकडाउन में बॉलीवुड जगत से जान-माना कपल राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू आसोपा की मैरिड लाइफ सुर्खियों में बनी रही। दरअसल दोनों के बीच काफी मनमुटाव इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक समय पर राजीव अपनी पत्नी चारू को मई के महीने में मुंबई अकेला छोड़ अपने दूसरे घर में आकर रहने लगे।
लेकिन लंबे समय बाद इस कपल में सबकुछ ठीक हो जाने के बाद राजीव वापस चारू के साथ मुंबई आकर रहने लगे हैं। वहीं दोनों ने अपने पुराने झगड़े को आपस में सुलझा कर साथ में हैप्पी लाइफ जीने का फैसला किया है। वहीं अब दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
क्या हुआ था राजीव और चारू के बीच?
अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी भाभी चारू के रिश्ते में कुछ ही समय में खटास पैदा हो गई थी। ऐसे में कुछ महीने अलग-अलग रहने के बाद अब जब साथ में रह रहे हैं तो इस कपल ने करीब 4 महीने बाद अपनी शादी की सालगिरह मनाई है।
दरसअल राजीव और चारू की शादी को इस साल जून में एक साल पूरा हो गया था,लेनिक उस वक्त दोनों साथ में नहीं थे और न ही दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक चल रहा था और दोनों अलग भी रह रहे थे। ऐसे में दोनों ने अब अपनी पहली सालगिरह साथ में धूमधाम से सेलिब्रेट की है,जिसकी तस्वीरें राजीव और चारू दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है।
राजीव और चारू ने अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेशन में वाइट ऑउटफिट पहने हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं दोनों अपने इस आउॅटफिट में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। वहीं अपने घर को इस कपल ने बलूंस और कई अन्य चीजों से सजाया है।
बता दें,इस कपल ने 7 जून 2019 को हिंदू और क्रिस्चियन रीतिरिवाजों से गोवा में अपनी शादी रचाई थी। मगर शादी के महज एक साल बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आने की खबरें आनी शुरू हो गई। इतना ही नहीं दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो तक कर दिया था। जहां राजीव सेन ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट की तो वहीं चारू ने अपने नाम से सरनेम हटाया।
लेकिन इन सभी बातों को भूलकर अच्छी खबर यह है कि राजीव सेन और चारू आसोपा के रिश्ते के बीच सब कुछ ठीक हो गया है और अपनी लाइफ को फिर से एन्जॉय कर रहे हैं।