ये तस्वीर करीब 25 साल पुरानी है पर इसमें जो बच्चा दिखाई दे रहा है ये इस वक्त बॉलीवुड के नामी सितारों में से एक है। बचपन से ही बेहद क्यूट नजर आने वाले इस बच्चे को बॉलीवुड में अपने शुरूआती करियर में सबसे क्यूट एक्टर होने का खिताब भी मिला हुआ है।
हम बात कर रहे है शाहिद कपूर के बारे में जिनको भले ही आपने इनकी बचपन की फोटो में न पहचाना हो पर अब ये किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इन्होने अपना करियर म्यूजिक वीडियो से शुरू किया था। सबसे पहले ये ह्रितिक रोशन की डेब्यू फिल्म कहो न प्यार है के एक गाने में बतौर बैक स्टेज डांसर नजर आये थे।
उस वक्त ही इनकी प्रतिभा पर नजरें जम गयी थी। शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर भी बॉलीवुड के काफी मशहूर अभिनेता है। शाहिद कपूर को बचपन से ही एक्टिंग व डांस का बहुत ज़्यादा शौक था और इसी के चलते उन्होंने अपने बचपन में कई विज्ञापन और म्यूजिक एल्बम में भी काम किया था।
अगर उनके फिल्मी करियर की बात करे तो फिर शाहिद कपूर का करियर काफी उतार चढाव वाला रहा है शाहिद कपूर की अभी तक करीब 14 फिल्मे फ्लॉप हुई है। और ये संख्या उनकी हिट फिल्मो से बहुत ज़्यादा है।
शाहिद ने बतौर मेन लीड रोल अपनी पहली फिल्म वर्ष 2003 में आयी इश्क विश्क में किया था। और इस फिल्म को बहुर ज़्यादा सराहना भी मिली और इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवार्ड से भी नवाज़ा गया था।
परन्तु इसके बाद शाहिद कपूर की बराबर पांच फिल्मे फ्लॉप रही और साल 2006 शाहिद कपूर के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ क्योंकि की इस साल शाहिद की तीन फिल्मे रिलीज हुई थी। और इन तीनो फिल्मों ने ही बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।
इसी के चलते साल 2006 में शाहिद कपूर की फिल्म विवाह को बहुत ज़्यादा पसंद किया गया था। इसी साल शाहिद की एक और फिल्म पद्मावती आने वाली है और इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोन भी मुख्य भूमिका में है। अब देखना यह है की यह फिल्म दर्शको को कितनी पसंद आती है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे