क्रिसमस के मौके पर चुलबुल पांडे का धमाका, दबंग – 3 ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Summary :

सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर स्टारर फिल्म ‘दबंग 3’ ने क्रिसमस के मौके पर जमकर जलवा बिखेरा और फिल्म ने आम दिनों की तुलना में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। फिल्म ने अपनी रिलीज़ के पांचवे दिन 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था।

सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर स्टारर फिल्म ‘दबंग 3’ ने क्रिसमस के मौके पर जमकर जलवा बिखेरा और फिल्म ने आम दिनों की तुलना में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। फिल्म ने अपनी रिलीज़ के पांचवे दिन 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था। 
फिल्म दबंग – 3 ने क्रिसमस के मौके पर  65% की बढ़त के साथ कुल 15.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। हालांकि मल्टीप्लेक्सों में ज्यादा दर्शक न मिलने के बावजूद फिल्म ने छोटे शहरों में जबरदस्त कमाई की है। 
 दमदार कलेक्शन के बाद इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 114 करोड़ रुपए हो गया है। देशभर में CAA और NRC के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों की वजह से फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ा है वर्ना फिल्म का कलेक्शन पहले सप्ताह में इससे कहीं अधिक होने की उम्मीद थी । 
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक, ‘दबंग 3’ ने पहले दिन 24.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 24.75 करोड़ रुपये, रविवार को 31.90 करोड़ रुपये और सोमवार को 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
 दबंग – 3 ने इतना तो साफ़ कर दिया है कि सलमान खान का चुलबुल पांडे अंदाज एक बार फिर दर्शकों को दीवाना बनाने में कामयाब रहा है। फिल्म की कहानी में सलमान खान के किरदार चुलबुल पांडे के दबंग बनने के सफर को ख़ूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है। 
फिल्म में सलमान खान के किरदार का यंग फेज भी दिखाया गया है जिसमे वो सई मांजरेकर के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे वहीं सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर रज्जो के किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म में किच्चा सुदीप ने विलेन का किरदार निभाया है और उन्हें नेगेटिव रोल में काफी पसंद किया जा रहा है। 
बता दें फिल्म हिंदी के अलावा तीन अन्य तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषाओ  में भी रिलीज़ हुई है। फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रूपए है। इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज़ रिलीज़ होने जा रही है और उम्मीद है ये फिल्म दबंग – 3 को कड़ी टक्कर दे सकती है। 

Ujjwal Jain