स्टैंडअप के मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। कॉमेडियन कभी अपने धर्म विशेष पर की गई टिप्पणियों के कारण छाए रहते हैं तो कभी लोगों को रोस्ट करने के लिए लाइमलाइट में बने रहते हैं। लेकिन इस बीच अब कॉमेडियन की मुसीबतें और भी ज्यादा बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल कॉमेडियन के मुंबई में एक ही हफ्ते में दो शोज कैंसिल कर दिए गए हैं।और अब इसके पीछे का कारण मुंबई पुलिस ने खुद सामने रखा हैं।
दरअसल मुंबई के वाईबी चह्वाण सेंटर में रविवार के दिन कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का एक शो आयोजित होना था। जिसे मुंबई पुलिस ने होने से पहले ही रोक दिया। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने आयोजकों को सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस जारी कर कार्यक्रम को रद्द करवा दिया।
पुलिस के अनुसार बताया गया कि कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो के कारण शहर में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की सम्भावना थी, ऐसे में शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस ने ये नोटिस जारी कर शो को होने से पहले ही रोक दिया। वही इसे पहले भी कॉमेडियन के बंगलोर में शनिवार को एक शो कैंसिल हुआ था।
जिसका कारन बताते हुए वहां के निजी पुलिस अफसरों ने जानकारी दी थी की शो के आयोजकों ने इसके लिए पुलिस से किसी प्रकार की कोई इजाजत नहीं ली थी। जिसके कारण शहर में तनाव पैदा हो सकता था।ऐसे में अब मुनव्वर फारुकी की मुश्किलें दिन पे दिन और बढ़ता हुआ नजर आ रह हैं।
वही कॉमेडियन ने एक बार इस बात का भी जिक्र किया था की उनके फोन पर उन्हें कई सारे धमकी भरे कॉल्स आते रहते हैं। वेल अब मुनव्वर फारुकी की मुश्किलें कैसे कम होती हैं ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।