टीवी पर आने वाले रियलिटी शो तो आप देखते ही होंगे। इन शो में से निकलने वाले लोगों को इंडस्ट्री में जल्दी काम मिल जाता है। जैसा कि आप सब जानते है ‘रोडीज’ काफी पुराना शो है और ये शो इंडस्ट्री को काफी लोग दे चुका है। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ उन सितारों के बारे में जो पहली बार रोडीज में गए और फिर ये लोग कई सारे सीरियल्स और फिल्मों में दिखे। तो आइए जानते है उन कंटेस्टेंट के बारे में..
#आयुष्मान खुराना
आज बॉलीवुड के एक्टर और सिंगर के तौर पर जाने जाने वाले आयुष्मान खुराना ने रोडीज का दूसरा सीजन जीता था। जिसके बाद अपनी पहली फिल्म से पहचान बनाने में आयुष्मान को कामयाबी मिली थी।
#गुरबानी ‘बानी’
गुरबानी ने रोडीज के चौथे सीजन में हिस्सा लिया था। बानी ने शो जीता तो नहीं था लेकिन रनरअप रहीं थीं। रोडीज के बाद बानी बिग बॉस के 10वें सीजन में दिखीं।
#रणविजय सिंह
आपको बता दे कि रणविजय सिंह ही वो पहले कंटेस्टेंट है जिसने एमटीवी रोडीज का फाइनल टाइटल जीता था। रोडीज का पहला सीजन जीतने के बाद रणविजय इसी शो के जज बन गए। इसके बाद रणविजय कई रियलिटी शो में दिखाई दिए। कभी सनी लियोन के साथ तो कभी नेहा धूपिया के साथ। इसके अलावा रणविजय फिल्मों में भी स्टार्स के साथ दिखाई दे चुके हैं।
#शुभी मेहता
रोडीज का तीसरा सीजन जीतकर, शुभी मेहता रोडीज की पहली महिला कंटेस्टेंट बन गई थी, जिनके सिर पर ताज सजा था। शुभी चक दे इंडिया, आमरस और स्वीट टेस्ट और फ्रेंडशिप में देखी जा चुकी हैं।
#प्रिंस नरूला
प्रिंस को तो आप जानते ही होंगे। पहले इन्होने रोडीज का 12वां सीजन जीता था, स्पिलिट्स विला का 8 सीजन जीता फिर बिग बॉस का 9वां जीता। टीवी ने भी प्रिंस को बहुत प्यार दिया। कई सीरियल्स में लीड करते नजर आते हैं प्रिंस।
#शाम्भवी शर्मा
शाम्भवी को 5वें सीजन के लिए रघु एंड टीम ने सेलेक्ट किया था। रोडीज के बाद शाम्भवी कई सीरियल्स में दिख चुकी हैं। इसके अलावा शाम्भवी तेलगू फिल्म भी कर चुकी हैं।
#विशाल करवाल
रोडीज के चौथा सीजन से निकले लोगों को बॉलीवुड और टीवी ने हाथों हाथ लिया था। विशाल करवाल भी चौथे ही सीजन के कंटेस्टंट थे। हालांकि विशाल एमटीवी के शो से जल्दी ही बाहर निकाले गए थे लेकिन बाहर लोग उनका हाथ फैलाएं इंतजार कर रहे थे। विशाल रोडीज के बाद दूसरे कई रियलटी शो में भी देखे जा चुके हैं। विशाल ने स्पिलिट्स विला शो भी जीता था। उसके बाद टीवी में उन्हें श्रीकृष्णा का रोल मिला। वहां भी विशाल की मुस्कान ने लोगों का दिल जीता। फिर बिग बॉस के 6ठें सीजन में दिखे और विशाल टीवी पर काम करते ही रहते हैं।
#साहिल आनंद
बानी के साथ साहिल भी फोर्थ सीजन में थे। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर में साहिल दिख चुके हैं। इसके अलावा वेब सीरीज में काम करते हुए साहिल दिख जाते हैं।
24 X 7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।