मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म चॉकलेट के लिये बेहद क्रेजी है। सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की जोड़ी वाली फिल्म शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। कृति सैनन ने सुशांत की एक कमजोरी का खुलासा किया, जो बेहद चौंकाने वाला है। कृति ने बताया है कि उसने सुशांत का दिल किस तरह से जीता है। उसने जिस चीज का खुलासा किया है, वह अक्सर लड़कियों की कमजोरी होती है, लेकिन यहां इस मामले में सुशांत भी बेहद कमजोर हैं।
‘राबता में कृति चॉकलेटियर के रोल में हैं, इसलिए उन्होंने फिल्म की तैयारी करते समय चॉकलेट बनाना सीखा। इसके लिए उन्होंने वर्कशॉप्स जॉइन की। वे वहां रोज चॉकलेट बनाती थीं। जब लौटीं, तो ढेर सारी चॉकलेट्स के साथ लौटीं। उन्होंने ऑफिस में सबको चॉकलेट्स खिलाई। जहां औरों ने सिर्फ एक-दो चॉकलेट बार लिए, वहीं सुशांत पूरा पैकेट ले उड़ते और किसी के साथ शेयर नहीं करते थे। उसके बाद से कृति अपने साथ अक्सर चॉकलेट लाती हैं। जब भी उन्हें सुशांत से काम निकलवाना होता है, तो वे उन्हें चॉकलेट के तौर पर रिश्वत पकड़ा देतीं।
– वार्ता