जहां एक तरफ हिंदुस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर नन्हीं परी आई है वहीं दंगल गर्ल के नाम से मशहूर रैसलर बबीता फोगाट भी मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। यह जानकारी खुद बबीता फोगाट ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर दी है।
तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,”हमारे Sonshine से मिलिए। हम ख्वाबों में यकीन रखते हैं।”बबीता फोगाट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनका सपना साकार हुआ है। उन्होंने लिखा, हमारे बेटे से मिलिए। सपनों पर भरोसा कीजिये ये पूरे होते हैं। हमारे पूरे हुए हैं। नीले कपड़ों में देखिए।
“Meet our little SONshine.”🧿
“Believe in dreams; they do come true. Ours came dressed in blue!”💙#mother #love #care pic.twitter.com/66CE8b43tx
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) January 11, 2021
इससे पहले उन्होंने 21 नवंबर को इंस्टाग्राम पर बेबी बंप दिखाते हुए अपने पति के साथ तस्वीर शेयर की थी। फोटो के साथ उन्होंने एक मैसेज भी लिखा था। “आपकी पत्नी के रूप में बिताए गए हर पल में मैंने एहसास किया है कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं। तुम मेरी खुशियां हो। आपने मुझे पूरा किया है। मैं अपनी ज़िंदगी जीवन में इस नए चैप्टर को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं और बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।
बता दें बबीता फोगाट ने साल 2014 में भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। उनके पति विवेक सुहाग भी एक पहलवान हैं। दोनों की शादी साल 2019 में हुई थी। बबीता फोगाट देश की महिला पहलवानों के लिए एक मिसाल हैं। बबीता के ऊपर बॉलीवुड फिल्म दंगल बन चुकी है, जो भारत ही नहीं विदेश में भी सुपरहिट रही थी।