BREAKING NEWS

कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾वित्त विधेयक 2023 संसद से मंजूर, हंगामे के बीच राज्यसभा ने लौटाया◾CM Yogi ने कहा- 'सारस के लिए विकसित किये जाएं विशेष पार्क'◾इजराइल: PM नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को किया बर्खास्त, न्यायपालिका में बदलाव की योजना पर जताया था विरोध ◾

दीपिका ने शादी के 4 साल पहले ही रणवीर संग कर ली थी गुपचुप सगाई, किसी को कानों कान नहीं थी खबर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के चहेते कपल हैं। दोनों जब पति-पत्नी नहीं थे तबसे उनकी जोड़ी हिट है। कम लोग जानते हैं कि दीपिका-रणवीर ने शादी के 4 साल पहले ही सगाई कर ली थी। उन्होंने ये बात सबसे छिपाई थी। बस दोनों के माता-पिता और बहनों अनीषा और रितिका भवनानी को इस बारे में पता था। संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला की शूटिंग के दौरान 2012 में प्यार हुआ था। 6 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने 2018 में शादी की थी। 

आज दीपिका पादुकोण का बर्थडे है। इस मौके पर यहां है उनके इंटरव्यू में अपनी सीक्रेट सगाई का खुलासा किया था। दीप‍िका और रणवीर सिंह ने शादी के चार साल पहले गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। यह हम नहीं बल्क‍ि दीप‍िका ने खुद एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया था।

 साल 2018 में फ‍िल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने इस खबर को सिर्फ अपने पर‍िवार वालों तक सीमित रखा था। वे कहती हैं- 'जब मैं पीछे देखती हूं, छह महीने पहले मैं हमारे रिश्ते में पूरी तरह से इमोशनली इन्वेस्टेड थी। उसके बाद सोचती थी कि हम शादी कब करेंगे? मैं रणवीर को लेकर कभी श्योर नहीं थी।'

'हां, छह साल के लंबे रिलेशनश‍िप में कई उतार-चढ़ाव आते हैं पर हम कभी टूटे नहीं। कोई बड़ा झगड़ा नहीं हुआ, या चलो थोड़ा ब्रेक लेते हैं और इस रिश्ते को सुलझाते हैं, ऐसा कुछ नहीं हुआ। हमने लड़ाई की, पर हम हमेशा एक दूसरे के साथ रहे। हमने चार साल पहले सगाई कर ली थी। सिर्फ उसके पेरेंट्स और मेरे पेरेंट्स और हमारी बहनों को यह पता था।'

दीप‍िका का यह सीक्रेट उनकी शादी तक शायद ही किसी को पता था। उन्होंने 14 नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में डेस्ट‍िनेशन वेडिंग की। उनकी शादी को भी मीड‍िया और लोगों की नजरों से दूर रखा गया था। आज उनकी शादी को तीन साल हो गए हैं। इन तीन सालों में दोनों ने कपल गोल्स तो दिए ही हैं, साथ ही फैशन के मामले में एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं।