बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों फिर से सुर्ख़ियों में है पर इस बार ये पद्मावती विवाद को लेकर नहीं बल्कि एक खास वजह से चर्चा में है। ख़बरों के मुताबिक दीपिका जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी दे सकती है। जी हाँ दीपिका रणवीर सिंह के साथ सगाई कर सकती है।
इस नए साल पर भी दीपिका और रणवीर ने एक साथ सेलिब्रेट किया था। 5 जनवरी को दीपिका का जन्मदिन आ रहा है और सूत्रों की माने तो इस मौके पर दीपिका पादुकोण अपने करीबियों के साथ पार्टी करेंगी जिसमे रणवीर भी शामिल होंगे।
बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल माने जाने वाले दीपिका और रणवीर पहले भी बड़े मौकों पर एक साथ स्पॉट किये जा चुके है। हाल ही में दीपिका ने श्रीलंका में बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ नए साल का जश्न मनाया। खबर है कि एक्ट्रेस अपना बर्थडे भी वहीं सेलिब्रेट करने के मूड में है।
5 जनवरी को दीपिका अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी। रणवीर-दीपिका के जल्द शादी करने की भी खबरें हैं। हाल ही में रणवीर दीपिका के पैरेंट्स से मिले थे। इस बॉलीवुड कपल ने ऑफिशियली कभी अपने रिलेशन को कबूल नहीं किया है पर सच्चाई सबके सामने है।
रणवीर सिंह कई मौकों पर दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके है और शादी की इच्छा भी जाता चुके है। अब संभव है की ये कपल अपने रिश्ते को एक और कदम आगे बढ़ा सकता है।
कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका ने रणवीर के साथ रिश्ते पर कहा था, जब हम एक-दूसरे के साथ होते हैं, तो हमें किसी और की जरुरत नहीं होती। दीपिका पहले अपने रिश्तों पर कुछ कहने से बचती थी पर अब वो भी रणवीर के साथ अपने रिलेशन पर खुल कर बात करती है।
हाल ही में फिल्म पद्मावती में उठे विवाद में भी दीपिका को काफी ट्रोल किया गया था जिसमे रणवीर ने मजबूती के साथ दीपिका का बचाव किया। आपको बता दें की ये दोनों इस फिल्म में मुख्य सितारें है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे