बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण आज 31 साल की हो चुकी है और ये दिन इनके लिए बेहद खास होने वाला है। उम्मीद की जा रही है की आज दीपिका अपनी जिंदगी का खास और प्यारा फैसला ले सकतीं है। जी हाँ ख़बरों के मुताबिक आज दीपिका अपने बॉयफ्रैंड रणवीर सिंह के साथ सगाई कर सकती है।
दीपिका और रणवीर सिंह इस वक्त श्रीलंका में मौजूद है और नए साल का जश्न भी इन दोनों ने साथ में श्रीलंका में ही सेलिब्रेट किया था। दीपिका का जन्म कोपेनहेगन, डेनमार्क में 5 जनवरी 1986 में हुआ था। इनके पिता प्रकाश पादुकोण भारत के बड़े बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके है वहीं माता उजाला एक ट्रेवल एजेंट थीं।
दीपिका की छोटी बहन अनिषा गोल्फ खेलती हैं और खुद दीपिका एक अच्छी बैडमिंटन प्लेयर थीं क्योंकि इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी खेल से जुडी है। दीपिका पादुकोण 2006 में किंगरफिशर कैलेंडर का हिस्सा बनी थीं, इस कैलेंडर के लिए फोटोग्राफर अतुल कास्बेकर ने शूट किया था और दीपिका पादुकोण बेहद हॉट अंदाज में नजर आई थीं।
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने ‘ऐश्वर्या’ नाम की कन्नड़ फिल्म में काम किया था, फिल्म कामयाब रही थी और इसे पसंद भी किया गया था। दीपिका पादुकोण ने 2007 में ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और उन्हें शांति के इस रोल के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड से नवाजा गया था।
लव लाइफ की बात की जाए तो दीपिका का नाम सबसे पहले साला 2008 में अभिनेता रणबीर कपूर से जुड़ा था जिसको दीपिका ने खुल के स्वीकारा था पर दिलफेंक छवि के लिए मशहूर रणबीर कपूर और दीपिका का रिश्ता ज्यादा नहीं चला।
इसके बाद एक तरफ जहाँ दीपिका का बॉलीवुड करियर में शिखर और सफलता की सीढ़ियां चढ़ता रहा वहीँ उनके अफेयर्स के चर्चे भी खूब उड़े। उनका नाम क्रिकेटर्स युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी और कारोबारी सिद्धार्थ माल्या के साथ भी जुड़ा पर ज्यादा समय के लिए नहीं।
फिल्म रामलीला के दौरान रणवीर सिंह और दीपिका के बीच नजदीकियां बढ़ी और बाजीराव मस्तानी तक आते आते ये बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल बन गए। कयास लगाए जा रहे है की ये कपल आज अपने रिश्ते को नया नाम दे सकते है।
आपका बता दें दीपिका ने अपने अभिनय की बदौलत कई पुरस्कार भी जीतें हैं। पादुकोण ने अब तक 3 फ़िल्मफेयर अवार्ड और 6 आईफा अवार्ड जीतें हैं। इसके अलावा भी उन्हें कई और पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ