बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनकी हर अपडेट उनके फैंस तक सोशल मीडिया के ज़रिए पहुंच ही जाती है। आपको बता दे, दीपिका का अकाउंट खूबसूरत फोटोज और वीडियोज़ से भरा हुआ था। हालांकि, नए साल 2021 में दीपिका पादुकोण ने खुद की सारी मेमोरीज डिलीट करने का फैसला लिया।
अब हाल ही में दीपिका पादुकोण फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हुईं है। अब दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे गरबा डांस करती दिख रही हैं।
उनकी इस वीडियो पर उनके फैंस अपने लाइक और कमेंट से बेहद प्यार दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कोई एक ऐसा दोस्त ढूंढ़िए जो किसी भी म्यूजिक पर गरबा कर सकता है।”
वीडियो में आप देख सकते हैं दीपिका ने स्वेट-शर्ट और स्कर्ट कैरी किया हुआ है। बता दें, उनको इस वीडियो पर बेशुमार प्यार मिल रहा है। दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को अभी तक आठ लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
आपको बता दे, बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने वाली एक्ट्रेस हैं। इनके 52.9 मिलियन यानी 5 करोड़ दो लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।