बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की लाइफ में क्या चल रहा है, उन्हें क्या पसंद है और वो क्या करती है, फैंस सब जानना चाहते है। उनसे जुडी हर खबर दीपिका के फैंस के लिए बेहद ख़ास है। ऐसे में अब दीपिका ने अपने फैंस से बातचीत में खुद से जुड़े कई खुलासे किए है।
दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट अ पिक्चर चैलेंज में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने फैंस के सभी सवालों के जवाब दिए। बता दें कि दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने बचपन की तस्वीर, उनका फेवरेट खाना, वो किसके सबसे करीब हैं और आखिरी बार उन्होंने क्या गूगल किया था जैसी मजेदार चीजें पोस्ट की हैं।
इसके साथ ही दीपिका ने अपने बचपन की फोटो शेयर की जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। सेशन के दौरान उनसे पूछा गया कि वो सबसे ज्यादा किसके करीब हैं, तो उन्होंने पति रणवीर सिंह और छोटी बहन अनीशा की फोटो शेयर कर जवाब दिया। एक फोटो में अनीशा, दीपिका को हग करती नजर आ रही हैं तो दूसरी फोटो में वो रणवीर सिंह के गाल पर किस करती दिख रही हैं।
जब दीपिका से पूछा गया कि उनके कैमरा रोल में सबसे पहली तस्वीर कौन- सी है, तो उन्होंने अपने बचपन की एक फोटो शेयर की जिसमें बेबी साइकल पर बैठी हुई दिख रही हैं।
वही, इसके बाद उनसे पूछा गया कि फिल्म पीकू में उनका फेवरेट मोमेंट कौन- सा था? तो उन्होंने जवाब में इरफान खान के साथ अपनी एक फोटो शेयर की।
अगर आप भी जानने के लिए बेताब हैं कि दीपिका ने आखिरी बार क्या गूगल किया था तो उसका जवाब है- दस्तानों का साइज कैसे नापें। अब दीपिका के इस सर्च पर फैंस हैरान भी हो सकते हैं, लेकिन एक्ट्रेस इस तरह की चीजें भी गूगल पर सर्च करती रहती हैं।
इसके अलावा उन्होंने चीट मील में बिरयानी की तस्वीर शेयर की है। बता दें कि दीपिका जब अपने डाइट के दौरान चीट करती हैं तो बिरयानी खाना ही पसंद करती हैं।