बॉलीवुड के एनर्जी किंग के नाम से मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने वाले सेलेब्रटीज़ में से एक है। रणवीर के इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते है। अपने मजाकिया पोस्ट्स से रणवीर अक्सर लाइमलाइट में रहते है।
हाल ही में रणवीर सिंह ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमे उन्होंने बेहद फनी कैप्शन दिया है। ये पोस्ट इतना वायरल हुआ कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस पोस्ट पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए।
दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर किया। सेल्फी में रणवीर सिंह काफी सजे धजे अंदाज में नजर आ रहे हैं जैसी किसी शादी में जाने के लिए तैयार हुए हो । ट्रेडिशनल अवतार में रणवीर का लुक काफी शानदार लग रहा है।
रणवीर ने इस फोटो का कैप्शन दिया है, ‘शादी का सीज़न आ गया! हायर करने के लिए एंटरटेनर… शादी, बर्थडे पार्टी, मुंडन सभी के लिए तैयार हूं।’ इस मजाकिया कैप्शन की वजह से ये पोस्ट तुरंत वायरल हो गया और लोग इसपर खूब कमैंट्स करने लगे।
रणवीर सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कैप्शन को पढ़कर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पायी और उन्होंने भी एक मजेदार कमेंट कर दिया। रणवीर के पोस्ट पर दीपिका ने लिखा, ‘रणवीर सिंह को हायर करने के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क करें’।
रणवीर के पोस्ट के साथ साथ दीपिका के कमेंट भी काफी वायरल हुआ और फैंस ने इसपर खूब लाइक्स और रिएक्शन दिए। दीपिका के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसे अनुपम खेर, एकता कपूर, अर्जुन कपूर, मीमी चक्रवर्ती, करिश्मा कपूर ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किये है।
देखिये इस पोस्ट पर सेलिब्रिटीज कमैंट्स :
1.
2.
3.
4.
5.