फिल्म 83 पर ट्वीट करके बुरी तरह ट्रोल हो गयी दीपिका, यूजर्स बोले – इस बार शाहीन बाग़ जाकर प्रमोट करो

Summary :

आजकल सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ट्रोल करना एक ट्रेंड बन चुका है। हाल ही में दीपिका पादुकोण एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयी है। दरअसल उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 83 को लेकर एक ट्वीट किया और ट्वीट वायरल होते ही उन्हें अनचाही सलाहें मिलनी शुरू हो गयी।

आजकल सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ट्रोल करना एक ट्रेंड बन चुका है। हाल ही में दीपिका पादुकोण एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयी है। दरअसल उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 83 को लेकर एक ट्वीट किया और ट्वीट वायरल होते ही उन्हें अनचाही सलाहें मिलनी शुरू हो गयी। 
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ट्वीट में उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के बारे में लिखा है। अभिनेत्री ने अपने किरदार रोमी देव को लेकर हाल ही में ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा था, जो शायद लोगों को थोड़ा पसंद नहीं आया। 

दीपिका ने लिखा, “खेल के इतिहास के प्रतिष्ठित क्षणों में से एक पर बनी फिल्म में एक छोटा किरदार निभाना भी सम्मान की बात है।” दीपिका का ये ट्वीट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर जबरदस्त हुआ पर इस पर ऐसे कमैंट्स आने लगे जो दीपिका को  पसंद नहीं आये होंगे। 
कैप्शन में अभिनेत्री ने आगे लिखा, “मैंने अपनी मां में पति के पेशेवर और व्यक्तिगत सफलता के लिए एक पत्नी के तौर पर उनकी भूमिका को बहुत करीब से देखा है और मेरे लिए 83 हर उस महिला के लिए एक है जो अपने सपनों के आगे पति के सपनों को रखती है।”
दीपिका के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें चेतावनी देते हुए लिखा कि इस बार फिल्म के प्रमोशन के लिए जीएनयू ना जाएँ वरना इस फिल्म का हाल भी उनकी पिछली रिलीज़ फिल्म छपाक की तरह हो जायेगा। 
बहुत से यूजर्स ने दीपिका पादुकोण चुटकी लेते हुए कहा कि इस बार वो अपनी फिल्म का प्रमोशन करने की लिए शाहीन बाग़ जरूर जाएं। देखिये ट्रोलर्स का रिएक्शन : 
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
9.
10.
फिल्म 83 की बात की जाए तो इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने के स्वर्णिम सफर पर आधारित है। 

Ujjwal Jain