बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आये दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते है। ऑनस्क्रीन हो या फिर ऑफ स्क्रीन, फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद है। सोशल मीडिया पर भी ये कपल एक दुसरे के साथ मस्ती मजाक करने में कभी पीछे नहीं रहता।

दीपिका और रणवीर दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और एक-दूसरे के पोस्ट्स पर टांग खींचने से बाज नहीं आते। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ है और फैंस को एक बार फिर एंटरटेनमेंट मिल रहा है।
दरअसल दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने स्कूल रिपोर्ट्स की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसमें दीपिका की मैडम ने दीपिका के लिए कई रिमार्क्स दिए है। दीपिका ने टीचर के रिमार्क्स के आगे कार्टून बना रखे है।
दीपिका की टीचर ने लिखा है कि दीपिका को निर्देशों का पालन करना सीखना चाहिए , साथ ही एक रिमार्क में ये भी लिखा की दीपिका बहुत बातूनी है। इसपर रणवीर सिंह ने कॉमेन्ट किया कि वह टीचर से सहमत हैं।
अपने पति रणवीर से ये कमेंट मिलने के बाद दीपिका ने तुरंत पत्नी स्टाइल में रिएक्शन दिया और रिप्लाई में लिखा ‘आज रात को तुम्हें खाना नहीं मिलेगा।’ फैंस ने रणवीर को सलाह दी की शाम को घर जाना है और दीपिका से माफ़ी मांग लीजिये।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दीपिका और रणवीर सिंह फिल्म 83 में साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने के सफर पर बेस्ड है।



Download Android App
Download iOS App



