कोरोना वायरस महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन लगा हुआ है और इस समय सभी काम ठप पड़े हैं। जिसकी वजह से सभी सितारे अपने घरों में परिवार वालों के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड के मशहूर कपल रणवीर और दीपिका एक साथ समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ियों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम शुमार है। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं फिर चाहे पर्दे की बात हो या असल जिंदगी में।
सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें रणवीर को दीपिका किस करती नजर आ रही हैं। दीपिका ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया और कैप्शन में लिखा, दुनिया का सबसे प्यारा चेहरा, क्यूटी। दीपिका ने सफेद रंग की ढीली सी टीशर्ट पहनी हुई है। जबकि काले रंग की टीशर्ट रणवीर सिंह ने पहन रखी है।
लॉकडाउन के दौरान रणवीर सिंह पूरा ध्यान वह अपनी फिटनेस का रख रहे हैं। वह अपने घर पर वर्कआउट कर रहे हैं। पिछले कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर रणवीर ने एक तस्वीर पोस्ट की थी। हालांकि दीपिका ने भी लॉकडाउन में अपने आपको बीजी रखा हुआ है। इस दौरान दीपिका कभी वर्कआउट करती दिखती हैं तो कभी कुकिंग करती नजर आती हैं।
रणवीर सिंह की अगामी फिल्म 83 है जो 1983 में खेले गए क्रिकेट वर्ड कप पर बनी है। भारतीय टीम ने साल 1983 में पहला वर्ल्ड कप जीता था। इस फिल्म में पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका में रणवीर दिखाई देंगे। वही कपिल देव की पत्नी का किरदार दीपिका निभा रही हैं।
कबीर खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। दरअसल फिल्म ने अप्रैल में रिलीज होना था लेकिन लॉकडाउन की वजह से टाल दिया। एसिड अटैक पर बनी फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में दिखी दीं थी। दीपिका सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ शकुन बत्रा की फिल्म में नजर आएंगी।