बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की झलक के लिए फैंस दीवाने रहते हैं। दीपिका पादुकोण फैंस को अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से सभी को दीवाना करती हैं। दीपिका को फैंस ने आखिरी बार जनवरी 2020 में रिलीज हुई फिल्म छपाक में देखा था। इस फिल्म के बाद से एक्ट्रेस की फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने फैंस को बड़ी खुशखबरी है।
एक्ट्रेस ने आखिरकार अपनी वेबसाइट लॉन्च कर दी है। जिसकी जानकारी खुद उन्होने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी है। दीपिका पादुकोण ने www.deepikapadukone.com नाम की वेबसाइट लॉन्च की है।
दीपिका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, अनुभव www.deepikapadukone.com उन्होंने बताया कि वेबसाइट में क्या क्या शामिल होगा। दीपिका पादुकोण की वेबसाइट पर उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स, सोशल वर्क और अन्य सुविधाएं भी होंगी।
दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कहा है कि हाय, मैं आज अपनी वेबसाइट लॉन्च करने के लिए एक्ससाइटेड हूं। यह कई महीनों से कामों में है और कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई है, लेकिन, यह अंत में अब यह तैयार है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, दीपिका जल्द 83 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह पति रणवीर सिंह के साथ शादी के बाद पहली बार पर्दा शेयर करती नजर आने वाली हैं। 83 पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर आधारित होगी। इस फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी के रोल में नजर आएंगी और कपिल देव रणवीर सिंह बनेंगे।