दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक है। आज वो अपने करियर की बुलंदियों पर है। एक्ट्रेस के पास नाम, शौहरत और सभी तरह के ऐशो- आराम है, लेकिन उनसे जुडी अब एक ऐसी खबर सामने आई है कि जिसके बाद दीपिका के फैंस टेंशन में जायेंगे। आपको बता दे, एक्ट्रेस की तबियत कुछ ठीक नहीं है। हाल ही में खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।
वही अब एक बार फिर दीपिका की तबियत इस कदर बिगड़ी की देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अचानक ही एक्ट्रेस की हालत ख़राब हो गई और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे, दीपिका को बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की शाम को दीपिका अस्पताल में भर्ती हुई थीं। जहां, उनके कई टेस्ट किए गए जिसमें उन्हें आधा दिन लग गया। वही, अब उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है। लेकिन दीपिका या उनकी टीम ने अभी तक उनकी सेहत को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
ऐसे में दीपिका पादुकोण के फैंस घबराये हुए है। क्योकि करीब एक महीने पहले भी दीपिका की तबीयत इसी तरह खराब हो गई थी। उस वक्त वो हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और अचानक उनकी दिल की धड़कनें बढ़ गई थीं। उस वक्त दीपिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आधे दिन वो अस्पताल में ही रही थीं।
अब तो बस यही उम्मीद है कि एक्ट्रेस जल्द से जल्द ठीक हो जाए और उनकी सेहत में सुधर हो। वही बात अगर दीपिका के वर्कफ्रंट की करे तो वो पठान में नज़र आने वाली है। इसके अलावा दीपिका ‘फाइटर’ और ‘प्रोजेक्ट के’ का भी हिस्सा हैं।