कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन में अपने घरों में बॉलीवुड के सभी स्टार्स बंद हैं। सेलेब्स इस दौरान सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं। वह फैंस के साथ अपनी पुरानी यादें याद करते रहते हैं और फैंस को किस्से सुनाते हैं।
सोशल मीडिया पर अपने पुराने वीडियोज और तस्वीरें लगातार साझा कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट कर दिया है।
फैमिली चैट शेयर की इंस्टाग्राम पर
बीते शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण ने अपनी फैमिली चैट साझा की। दरअसल फैमिली चैट का एक स्क्रीनशॉट उन्होंने पोस्ट किया। दीपिका के इस पोस्ट से पता चल गया कि उन्होंने पति रणवीर सिंह का नंबर अपने फोन किस नाम से सेव किया हुआ है।
इतना ही नहीं अपने माता, पिता और ससुर का नंबर किस नाम से दीपिका ने सेव किया हुआ है यह भी पता चला। रणवीर सिंह का नंबर दीपिका ने अपने फोन में हैंडसम, मां का नंबर अम्मा, पापा का नंबर पापा और ससुर का नंबर जगजीत सिंह भावनानी के नाम से सेव कर रखा है।
यह बात लिखी इंस्टाग्राम पोस्ट पर
इस स्क्रीनशॉट को पोस्ट करते हुए दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा, और इस तरह से हम आपस में जुड़ जाते हैं। जब भी परिवार में किसी के लिए कोई बड़ा दिन होता है तो हम इस तरह एक दूसरे से जुड़े होते हैं। हर किसी ने मेरे पति द्वारा हाल ही में किए गए इंटरव्यू की तारीफ की। इस तरह हम एक दूसरे को फीडबैक देते हैं जब कुछ ठीक नहीं जाता है। हम बताते हैं कि क्या अलग या बेहतर ढंग से किया जा सकता था। और ये हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।
इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका
दीपिका पादुकोण की फिल्मों की बात करें तो फिल्म 83 में दिखाई देंगी। इस फिल्म को डायरेक्ट कबीर खान ने की है और रणवीर सिंह इसमें पूर्व भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज कोरोना वायरस संकट की वजह से टाल दी थी। दरअसल 10 अप्रैल को यह फिल्म रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना का संकट देखते हुए टाल दी गयी।