लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड के सभी स्टार्स अपने घरों में परिवार वालों के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर सितारे बहुत एक्टिव हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी 20 साल पुरानी पोस्ट की है जिसमें उन्हें पहचाना बहुत मुश्किल है। लॉकडाउन में दीपिका पादुकोण मुंबई वाले अपने घर में पति रणवीर सिंह के साथ रह रही हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर दीपिका कुछ न कुछ अनोखा पोस्ट करती रहती हैं।
दीपिका की 20 साल पुरानी इस तस्वीर में एक दिलचिस्प बात है जिसकी वजह से यह चर्चा का विषय बन गयी है। दरअसल इस तस्वीर में हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार आमिर खान दिखाई दे रहे हैं। दीपिका इस तस्वीर में आमिर के साथ बैठी हुईं नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं तस्वीर में दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण, मां उज्ज्वला पादुकोण और बहन तनीषा पादुकोण भी साथ में बैठे हुए हैं।
इस तस्वीर को दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 1 जनवरी, 2000 से एक बड़ी थ्रोबैक फोटो। मैं 13 साल की थी और काफी अजीब थी। मैं अभी भी हूं। वो लंच ले रहे थे। वे दही चावल खा रहे थे। मैं भूखी थी। जैसा की मैं हमेशा ही रहती हूं। मगर उन्होंने मुझे ऑफर नहीं किया और मैंने खाया नहीं।
दीपिका के फैंस को उनकी यह थ्रोबैक तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। इस फनी किस्से पर कई लोगों ने अपने रिएक्शंस दिए हैं। दीपिका की इस तस्वीर पर पति रणवीर सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, वास्तव में बेहद पुरानी।
दीपिका पादुकोण की फिल्मों की बार करें तो फिल्म ‘छपाक’ उनकी आखिरी फिल्म थी। वहीं फिल्म 83 उनकी अपकमिंग फिल्म है। यह फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है और इस में कपिल देव की पत्नी का किरदार दीपिका ने निभाया है।