बीते 28 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने जन्मदिन के मौके शानदार पार्टी रखी, जिसमे उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुई। शाहरुख़ खान , आमिर खान और दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह जैसे सितारों ने इस जश्न में चार चांद लगा दिए।
इस बर्थडे बैश की तस्वीरें खूब वायरल हुई पर दीपिका पादुकोण को इस पार्टी में शामिल होने पर काफी ट्रॉल्लिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल दीपिका की इस पार्टी में शामिल होने के वक्त की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्ख़ियों में है।
इन तस्वीरों में दीपिका अपनी कार में बैठी हुई नजर आ रही है और मीडिया के कैमरों को देखकर दीपिका हाथ हिलाती नजर आ रही है। इस दौरान दीपिका काफी मदहोश हालत में दिख रही हैं। इन्ही तस्वीरों में दीपिका के लुक को लेकर ट्रोल किया जा रहा है।
कुछ यूजर दीपिका के लुक को ‘नशेड़ी लुक’ कह रहे है तो कुछ यूजर ने ‘फुल शराबी तक कह दिया।’ वहीं एक ने फुल टुन्न और अगले ने Smoke weed जैसे कमेंट भी चिपका डाले।
बता दें रणबीर के इस बर्थडे बैश में दीपिका पादुकोण पहुंची थीं और उनके पति रणवीर सिंह इस पार्टी में अलग कार से पहुंचे थे। इस पार्टी में दीपिका ने काले रंग की ड्रेस पहनी थी।
हमेशा की तरह रणवीर सिंह इस पार्टी में भी अलग लुक में नजर आये तो इन्होने भी पार्टी में खासा धमाल मचाया।
रणबीर के घर के बाहर दीपिका को कार में स्पॉट किया गया। दीपिका के अलावा उनके पति और मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह भी पहुंचे। हमेशा की तरह रणवीर अपने अलग अंदाज में नजर आए।