दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने करियर के शिखर पर है और अपने करियर में एक्ट्रेस ने अब तक हर तरह के किरदार निभाए है। खासकर महाकाव्य और एपिक किरदारों ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई है। बाजीराव की मस्तानी हो या फिर रानी पद्मावती का किरदार दीपिका से बेहतर इन्हे कोई नहीं निभा सकता था। अब दीपिका एक और एपिक रोल के लिए तैयार है।
इन दिनों दीपिका फिल्म‘छपाक’में ऐक्टिंग के साथ-साथ उसे प्रोड्यूस भी कर रही हैं। दीपिका अब दूसरी फिल्म भी प्रोड्यूस करने को तैयार हैं। यह फिल्म महाभारत की द्रौपदी की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म को दीपिका के अलावा मधु मंटेना भी प्रोड्यूस करेंगे। दीपिका इस फिल्म में लीडिंग ऐक्ट्रेस के तौर पर भी दिखने वाली हैं। फिल्म के लिए लीड ऐक्टर की तलाश की जा रही है।
दीपिका इससे पहले एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘छपाक’ का निर्माण कर चुकी हैं। उनके प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म ‘महाभारत’ होगी। इसमें संपूर्ण कहानी को बड़े पर्दे पर द्रौपदी के नजरिए से दिखाया जाएगा।
दीपिका ने कहा, ‘मैं द्रौपदी का किरदार अदा करने के लिए काफी रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं। मेरा सच में ऐसा मानना है कि ऐसे किरदार पूरे जीवनकाल में एक बार ही करने को मिलते हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘महाभारत अपनी पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक प्रभाव के लिए लोकप्रिय है, साथ ही जीवन के कई सबक भी ‘महाभारत’ से प्राप्त होते हैं, लेकिन यह सबक ज्यादातर इसके पुरुष पात्रों से मिलते हैं।’
यह कई सीरीज में बनेगी और इसका पहला पार्ट दिवाली 2021 में रिलीज होगा। मंटेना ने कहा, ‘हम सभी ‘महाभारत’ का सुनते, देखते और पढ़ते आएं हैं, ऐसे में द्रौपदी की सोच से इसकी कहानी हमारी फिल्म की विशिष्टता है। यह किरदार हमारे सांस्कृतिक इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण नायिकाओं में से एक है।
दीपिका ने कहा कि वह इस इंट्रेसि्टंग को निभाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। दीपिका ने कहा, ‘‘मैं द्रौपदी का किरदार निभाने को लेकर रोल रोमांचित हूं और सम्मानित भी महसूस कर रही हैं। मैं सच में मानती हूं कि यह एक लाइफटाइम रोल है। ’’ दीपिका‘छपाक’के अलावा निर्देशक कबीर खान की फिल्म‘83’में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।