बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक नए अवतार में स्पॉट हुईं। हमेशा की तरह सबकी निगाहें इस खूबसूरत दीवा पर टिक गईं। इस समय दीपिका अपने ड्रेस के साथ मास्क को लेकर भी चर्चा में हैं।
कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। जिसके चलते, हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर इस कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए फेस मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि बाजार में उपलब्ध इन मास्क की अधिकतम कीमत क्या होगी? 10 रुपये? 50 रुपये? 200 रुपये? या 500?आपने शायद ही इससे मंहगा मास्क खरीदने के बारे में सोचा होगा, लेकिन बॉलीवुड सेलिब्रिटी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मास्क की कीमत देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक मास्क पहना था, जो ब्लैक कलर का था। इस मास्क की कीमत हर तरफ चर्चा में है। दरअसल, दीपिका पादुकोण एक पार्टी में पहुंची थीं। जहां उन्होंने ब्लैक बॉडीसूट के साथ ब्लैक पैंट और ब्लैक मास्क पहना था। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या खास है। तो आपको बता दें कि दीपिका ने जो ब्लैक मास्क पहना था उसकी कीमत 1 या 2 हजार नहीं बल्कि पूरे 25 हजार है। ऐसे में दीपिका पादुकोण का यह मास्क इसकी कीमत के चलते सुर्खियां बटोर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका का यह मास्क लुईस वेटॉन का है और यह कंपनी महंगी कीमत की चीजों के लिए जानी जाती है। कंपनी का दावा है कि अगर आप दिन भर भी इस कंपनी द्वारा बनाए गए मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपको किसी तरह की असुविधा महसूस नहीं होगी। यानी आप दिन भर इस मास्क को पहन कर रख सकते हैं।
अब जब हाल ही में दीपिका ने यह मास्क पहना तो यह हर तरफ सुर्खियों में छा गया। लेकिन, इस मास्क की कीमत इतनी ज्यादा है कि कोई भी आम नागरिक इसे खरीदने से पहले हजारों बार सोचेगा। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह केवल एलीट क्लास के लोगों के लिए बनाया गया है।