दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में से कही जा रही। दरअसल दीपिका लगातार जिस तरह से बुलंदियां हासील कर रही हैं। वह किसी तारीफ़ से कम नहीं हैं। बॉलीवुड में अपना परचम लहराने के बाद दीपिका अब हॉलीवुड में भी बखूबी अपनी पहचान बनाने में लगी हुई हैं। वही दीपिका अब कई महंगे ब्रांड के ब्रांड एम्बेसडर भी बन चुकी हैं। वही इस साल के कांस फिल्म फेस्टिवल में कांस की जूरी मेंबर बनकर दीपिका ने पुरे भारत को गौरान्वित किया हैं। वही कांस में भी दीपिका हर दिन अपने जलवे बिखेर रही हैं। और आए दिन उनके ड्रेस और उनके लुक वायरल होते हाँ। ऐसे में इस बार दीपिका पादुकोण का कांस में पहना हुआ नेकलेस तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसकी कीमत सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे।
कांस में करोड़ो की नेकलेस पहनी हैं दीपिका
दरअसल दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने हालिया फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीl उन्होंने यह तस्वीरें कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान खींची हैl तस्वीरों में दीपिका पादुकोण में ब्लैक कलर का पैंट सूट पहन रखा है। इसके अलावा उन्होंने गले में एक पैंथर की स्टाइल का बना हुआ नेकलेस पहन रखा है।लेकिन इस फोटो में खास बात यह है कि इस नेकलेस की कीमत 4 करोड़ 48 लाख रुपए बताई जा रही हैं
ऐसी हैं नेकलेस की खासियत
वही यह नेकलेस 18 कैरेट वाइट गोल्ड, एमराल्ड और डायमंड से बना हुआ हैl इसके चलते यह कुल 19.05 कैरेट हैl इसकी कीमत 4 करोड़ 48 लाख रुपए बताई गई है। वही दीपिका पादुकोण ने इस नेकलेस के साथ फोटोशूट करवाया है। इसमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही है। और दीपिका ने इस नेकलेस को ब्लैक ड्रेस के साथ कैर्री किया हैं।
एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में दिए कई हिट फ़िल्में
वही दीपिका जहां कांस में भारत को गर्व करा रही हैं तो वही बॉलीवुड में भी दीपिका ने कई ऐसी फ़िल्में की हैं जिसे देखने के बाद फैंस के लिए उनका प्यार और रेस्पेक्ट और भी बढ़ जाता हैं। दीपिका ने पद्मावत और रामलीला जैसे मूवी से खूब सुर्खियां बटोरी थी। वही पिछली बार दीपिका फिल्म गहराइयां में नजर आई थीl यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने काफी बोल्ड सीन दिए थे। वही अभी दीपिका के नाम आगामी कई प्रोजेक्ट्स पड़े हुए हैं। जिसे कांस से लौटने के बाद दीपिका उनपर काम करना शुरू करेंगी