BREAKING NEWS

'माफिया अतीक को पहली बार किसी मामले में हुई सजा', जानिए ! कौन-कौन सी लगाई गई है धाराएं ◾आज का राशिफल (29 मार्च 2023)◾विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की एकता पर निशाना साधा◾कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखती है : मुख्यमंत्री गहलोत◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर सावरकर की लगाई तस्वीर ◾दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला◾जी20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमान पहुंचे रामनगर ◾कांग्रेस एकजुटता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अप्रैल में शीर्ष विपक्षी नेताओं की बुलाएगी बैठक ◾Social Media पर सामने आये CCTV फुटेज में बिना पगड़ी के दिखा अमृतपाल सिंह◾जामिया नगर हिंसा मामला : दिल्ली उच्च न्यायालय ने इमाम, 10 अन्य को आरोपमुक्त करने के आदेश को आंशिक रूप से किया रद्द ◾नगालैंड विधानसभा ने मई में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने का प्रस्ताव किया पारित ◾‘बीजेपी ने 7 साल में कांग्रेस के 75 साल बराबर लूटा’ ... दिल्ली विधानसभा में बोले केजरीवाल◾Noida की सोसायटी में नमाज को लेकर विवाद, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात ◾उत्तर प्रदेश को मिलेगा चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस शहर में होगा निर्माण ◾‘सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए हेट स्पीच का त्याग मौलिक जरूरत’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना ज्ञान के प्रमुख स्रोत के तौर पर की थी◾UP News: फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरा वाहन सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराया, 3 की मौत◾‘PM कम पढ़े-लिखे... चीजों को ठीक से नहीं समझते’, CM केजरीवाल के फिर बिगड़े बोल ◾ क्या राहुल गांधी कांग्रेस के षडयंत्र का शिकार हुए? अनुराग ठाकुर ने पूछा सवाल ◾

देसी गर्ल ने खुद को लेकर किया मजेदार खुलासा, Priyanka Chopra की इस आदत से परेशान हुए पति Nick Jonas

प्रियंका चोपड़ा ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से हॉलीवुड तक अपनी सफलता का परचम लहराया है। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब इंजॉय कर रही है। प्रियंका चोपड़ा समय समय पर निक जोनस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है, जिसे फैंस भी काफी पसंद करते है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक ऐसी आदत का खुलासा किया जिसकी वजह से उनके पति उनसे काफी परेशान है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक है। दोनों को जब भी साथ में देखा जाता है ,तब यह दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते है। निक जितना प्रियंका से प्यार करते है, उसे देखकर यह तो नहीं लगता है कि उन्हें प्रियंका के बारे में कोई चीज पसंद नहीं होगी, लेकिन हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक ऐसी आदत का खुलासा किया, जिसने निक की नाक में दम करके रखा है।

प्रियंका अपने पति को चिढ़ाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। पूरी दुनिया में एक खास पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपने बारे में एक ऐसा खुलासा किया जो उनके फैंस को अब तक हजम नहीं हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो अपने पति निक जोनस का सामान चुराती है। प्रियंका ने यह भी बताया कि ऐसी करने में उन्हें काफी मजा आता है।

प्रियंका चोपड़ा के इस खुलासे से उनके फैंस को जहां जोरदार झटका लगा तो वहीं उनके अपने पति को परेशान करने की आदत पर हंसी भी ले रहे है। प्रियंका को कई बार निक की जैकेट और कपड़ो में स्पॉट किया गया है। प्रियंका की मानें तो, वो निक के जूते भी चोरी करके पहनना चाहती हैं, लेकिन अफसोस पति के जूते फिट नहीं आने की वजह से देसी गर्ल की यह इच्छा पूरी नही हो पाई।

प्रियंका चोपड़ा ने दिल खोलकर और बिना डरे इस बात को कबूल किया कि वो अपने पति की वॉर्डरोब से लगभग सब कुछ चुरा चुकी है। जुतों को छोड़कर प्रियंका ने अपने पति के कपड़े और यहां तक कि उनके सनग्लासेस भी नहीं छोड़े। प्रियंका इसे भी चुरा कर पहन चुकी है। अब प्रियंका को यह सब करने में भले ही मजा आ रहा हो, लेकिन निक जोनस उनकी इस आदत से बेशक काफी परेशान है।

 

 

.