धक धक गर्ल माधुरी
दीक्षित ने अपनी अदाकारी और अपने डांस से लाखों करोड़ो लोगों के दिलों को धड़काया
है। माधुरी की खूबसूरती और उनकी हर एक अदाओं पर उनके फैंस उनकी तारीफें करने से
खुद को रोक नहीं पाते है, लेकिन इन दिनों माधुरी दीक्षित का एक ऐसा वीडियो सामने
आया है जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर
बीते कई दिनों से पाकिस्तानी लड़की आयशा का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,
जिसमें आयशा ‘मेरा दिल ये
पुकारे आजा‘ गाने के रीमिक्स वर्जन पर डांस करती नजर आ रही है। इसके बाद से
तमाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से लेकर कई जाने माने लोग भी इस गाने पर डांस करते
अपने वीडियो शोयर कर रहे है। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित का नाम भी शामिल हो गया
है, जिसके वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है।
दरअसल, माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर
किया है जिसमें वो ऑफ व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी पहने अपनी वैनिटी वैन में ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा‘ के रीमिक्स वर्जन पर डांस करती नजर आ रही है। माधुरी ने
यहां पर पाकिस्तानी लड़की आयशा के डांस स्टेप को कॉपी करने क़ी कोशिश की है, जिसके
लिए सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने पर आ गए है।
एक यूजर ने कमेंट
करते हुए लिखा,’आपसे ये उम्मीद
नहीं थी‘, तो वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘ये देखकर बहुत दुख हो रहा है माधुरी दीक्षित को ये ट्रेंड
फॉलो करना पड़ रहा है।‘ एक तरफ तो उनके
फैंस उनका सपोर्ट कर रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ माधुरी को ये ट्रेंड फॉलो करने की
वजह से जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
बता दें कि इससे
पहले माधुरी दीक्षित को ‘झलक दिखला जा‘ शो को जज करते हुए देखा
गया, जिसमें उनके हर एक अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया।