इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां कोरोना महामारी के चलते दुबई में खेला जा रहा है। हालांकि बिना दर्शकों के आईपीएल के मैच हो रहे हैं। मैच के दौरान स्टेडियम में टीमों को चीयर करने के लिए कुछ ही लोग होते हैं। बीते शनिवार को आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली की पत्नी-एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहुंचीं थीं।
अनुष्का के अलावा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा भी मैदान में मौजूद थीं। दरअसल आरसीबी और युजवेंद्र चहल को चीयर करने दुबई धनश्री वर्मा पहुंची हैं। दुबई पहुंचने के बाद कुछ दिन क्वारंटाइन धनश्री हुईं थी उसके बाद इस मैच को देखने वह मैदान में पहुंचीं। मैदान के दौरान जब चहल ने विकेट लिए तब धनश्री के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
इस बात की जानकारी फैंस के साथ धनश्री ने खुद शेयर की। सोशल मीडिया पर धनश्री ने मुकाबले की तस्वीरें साझा की। धनश्री द्वारा शेयर की गयी तस्वीरों में एक में वह आरसीबी के खिलाड़ियों और अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई दे रही है। बता दें कि, आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच देखने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पहुंचीं थीं। तस्वीरों में अनुष्का शर्मा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर धनश्री और अनुष्का शर्मा की यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
धनश्री ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीरें साझा की हैं जिसमें अनुष्का के साथ धनश्री एक तस्वीर में दिखाई दे रही हैं। वहीं युजवेंद्र की एक तस्वीर धनश्री ने साझा की है जबकि एक में अकेले दिखाई धनश्री दिखाई दे रही है। फैंस को धनश्री की यह पोस्ट बहुत पसंद आ रही है। इन तस्वीरों को लगभग साढ़े 6 लाख लोगों ने कुछ ही घंटों में लाइक किया है।
An elated Captain after a thrilling victory against #RR.#Dream11IPL pic.twitter.com/DKzUq1nQoB
— IndianPremierLeague (@IPL) October 17, 2020
इस मैच में व्हाइट जैकेट में धनश्री दिखाई दे रही हैं। जबकि अनुष्का शर्मा ने फ्लॉवर प्रिंट ड्रेस पहनी हुई थी। सोशल मीडिया पर अनुष्का की यह तस्वीरें खूब शेयर की जा रही हैं। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 177 रन निधार्रित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने तीन विकेट खोकर हासिल किया।