बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जल्द ही अपनी मच-अवेटेड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन सालों बाद करण जौहर ने खुद किया है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच भी अलग ही बज बना हुआ है और दोनों को बिग स्क्रीन पर साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ने दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब सराहा।
करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया और रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम रोल में हैं। ये फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होनी थी लेकिन अब फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। थियेटर में फिल्म की रिलीज से पहले बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में खुलकर बात की।
हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लीड एक्टर्स आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लेकर बात की और कहा, “स्क्रीन पर रणवीर और आलिया के बारे में कुछ मासूम और जादुई है। वे मुझे हेमा और मुझे स्क्रीन पर याद दिलाते हैं जब हमने एक साथ कई फिल्में की हैं। बहुत सुलझे हुए बच्चे हैं। लोग रणवीर और आलिया में हेमा और मेरी झलक देखेंगे।”
खैर, ये पहली बार नहीं है जब रणवीर और आलिया एक साथ पर्दे पर आ रहे हैं। जोया अख्तर की गली बॉय में दोनों ने पहले ही अपनी केमिस्ट्री से लाखों दिल जीत लिए हैं। रणवीर और आलिया दोनों ही बेहतरीन एक्टर्स हैं और जब दोनों साथ आते हैं तो दोनों ही अपने काम से हर किसी को अपना कायल कर देते हैं। इनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद है और फैंस एक बार फिर दोनों स्क्रीन शेयर करता देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था। मगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, आलिया भट्ट की बात करें तो वो फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ पहली बार बिग स्क्रीन पर नजर आईं। इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला था।