बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र कभी फिल्म इंडस्ट्री के शीर्ष अभिनेता थे पर अब धरम पाजी बॉलीवुड से दूर अपने गांव में खेती बड़ी और बागबानी का आनंद ले रहे है। फिल्म इंडस्ट्री से दूर होकर और उम्र के इस पड़ाव में भी धर्मेंद्र का स्टारडम कम नहीं हुआ है और उनकी फैन फॉलोविंग आज भी शानदार है।
धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है और अपने फैंस के साथ रोज नए नए अनुभव शेयर करते रहते है। बीते दिनों धरम जी ने अपने खेतों से सब्जियां अपनी बेटी ईशा देओल के घर भी भिजवाई थी।
धर्मेंद्र अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आये दिन वीडियोस और तस्वीरें शेयर करते है जिसमे वो अपने खेतों पर काम करने वाले किसानों और मजदूरों के साथ दिखाई पड़ते है और बताते है की उन्हें खेतीबाड़ी और बागबानी में कितना मजा आ रहा है।
बीते दिनों धरम जी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जिसमे उन्होंने बताया की उनकी जिंदगी के असली हीरोज कौन है। जी हाँ अपने फैंस को अपने हीरोज से मिलवाते हुए धरम जी ने बताया की उनके खेतों के मजदूर उनके हीरो है।
वीडियो में आप देख सकते है है की धर्मेंद्र कहते दिख रहे है , ” हेलो दोस्तों, ये हैं आर्गेनिक टोमाटोस , और ये है मेरा हीरो। ये मेरे साथ काम करता है। हेलो बोलो सबको। ” इसके बाद वीडियो में धर्मेंद्र के साथ खड़ा मजदूर फैंस को हेलो कहता दिखता है।
धरम जी का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा यही और ये बात सब जानते है की धरम जी चाहे जितने भी बड़े स्टार रहे पर वो हमेशा जमीन से जुड़े रहे और उन्हें अपनी सादगी पसंद की वजह से खूब जाना जाता है।
सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में धर्मेंद्र किए फैंस है और उनके पोस्ट पर आप देख सकते है की पाकिस्तानी फैंस ने भी खूब कमेंट किये है। इस पोस्ट में धरम जी ने कैप्शन भी लिखा जिसमे में वो अपने पोते करण देओल को भी उनकी आने वाली फिल्म के लिए शुभकामना दे रहे है।