जन्मदिन पर बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आयी ढिंचैक पूजा, 3 साल में बदल गया है पूरा लुक

Summary :

साल 2017 में सोशल मीडिया पर ढिंचैक पूजा सनसनी वायरल हुई थी और अपने अजीबोगरीब गानों से सुर्ख़ियों में बनी रही थी। हालांकि उन्हें उनके गानों के लिए काफी ट्रोल भी किया गया पर इन्होने अपना स्वैग बरकरार रखा। बीते कुछ समय से ढिंचैक पूजा का कोई गाना नहीं आया है।

साल 2017 में सोशल मीडिया पर ढिंचैक पूजा सनसनी वायरल हुई थी और अपने अजीबोगरीब गानों से सुर्ख़ियों में बनी रही थी। हालांकि उन्हें उनके गानों के लिए काफी ट्रोल भी किया गया पर इन्होने अपना स्वैग बरकरार रखा। बीते कुछ समय से ढिंचैक पूजा का कोई गाना नहीं आया है। 
हाल ही में 16 दिसंबर को ढिंचैक पूजा ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और अपने इंस्टाग्राम पेज पर बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। ताजा तस्वीरों से मालूम पड़ता है,अब पूजा पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश हो गयी है। 
सोशल मीडिया अपर वायरल होने के बाद ढिंचैक पूजा को बिग बॉस के सीजन 11 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री मौका मिला था जो उनके लिए एक बिग ब्रेक साबित हुआ था। भले ही बिग बॉस में ढिंचैक पूजा ज्यादा दिन न टिक पायी हो पर उन्होंने काफी फेम कमाया। 
जानकारी के मुताबिक ढिंचैक पूजा को बिग बॉस के मेकर्स ने एक हफ्ते घर में रहने के लिए 8 लाख रूपए की फीस दी थी। हालांकि इस खबर की कोई ऑफिसियल घोषणा बिग बॉस के मेकर्स ने नहीं की थी।   
बिग बॉस से आने के बाद ढिंचैक पूजा ने अपना नया गाना रिलीज़ किया था जिसका टाइटल ‘आफरीन तू बेवफा है’ है। ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बीते कुछ महीनों से पूजा का कोई नया गाना नहीं आया है पर फैंस को उनके नए सांग का इंतजार है। 
‘स्वैग वाली टोपी’, ‘दारू दारू दारू’, ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलों का शूटर’ जैसे गानों से सुर्खियां बटोरने वाली पूजा आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है और हाल ही में उन्होंने कई शानदार फोटोशूट भी करवाए है।  
बता दें, ढिंचैक पूजा का असली नाम पूजा जैन है और इनका जन्म उत्तरप्रदेश में हुआ था।  पूजा बचपन से दिल्ली में रह रही थी पर अब वो मुंबई के वाशी में रहती है। 

Ujjwal Jain