बॉलीवुड के फेमस एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में धमाकेदार एक्शन से लोगों के रोगंटे खड़े कर देते हैं। उनकी हर फिल्म में दर्शकों को एक्शन का डोज भरपूर देखने को मिलता है। यही वजह है कि रोहित शेट्टी को इंडियन सिनेमा में उनके एक्शन मूवी के लिए पहचाना जाता है। दर्शक भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
इस वक्त रोहित शेट्टी अपनी फिल्म सर्कस के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं हाल ही में रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म सिंघम अगेन का ऐलान किया था। उसी के साथ उन्होंने ये भी बताया था कि इस फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण उनकी अगली फिल्म में पुलिस के रोल में दिखने वाली हैं। वहीं अब रोहित शेट्टी की इस कॉप यूनिवर्स में एक और सुपरस्टार की एंट्री हो गई है।
दरअसल, हाल ही में रोहित शेट्टी अपनी फिल्म सर्कस के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में पहुंचे थे। रणवीर सिंह और वरुण शर्मा के साथ सर्कस की स्टार कास्ट भी बिग बॉस के सेट में पहुंची थी। इस दौरान सर्कस की टीम के साथ भाईजान ने जमकर मस्ती की। सर्कस की टीम और सलमान खान ने बिग बॉस के सेट पर काफी गेम खेले और काफी सारे खुलास भी हुए हैं।
वहीं गेम के दौरान सभी को सच और झूठ बताना था, इस गेम में अभिनेता वरुण शर्मा ने रोहित शेट्टी सवाल पूछा कि उनकी कॉप यूनिवर्स का हिस्सा चुलबुल पांडे होंगे। इस सवाल पर रोहित ने एक दम से जवाब देते हुए कहा ‘110% हां’। इस जवाब को सुनने के बाद भाईजान की फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। फैंस सलमान को पहले भी दंबग में पुलिस वाले के किरदार में काफी पसंद कर चुके हैं। ऐसे अब एक बार उन्हें पुलिस बने देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
बता दें कि रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार बन चुके हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण भी जल्द ही उनकी फिल्म में सुपर कॉप की भूमिका में दिखेंगी। रोहित शेट्टी एक वेब सीरीज भी बना रहे हैं जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी दोनों पुलिस बने नजर आएंगे। ऐसे में अब अगर सलमान खान की एंट्री होती है तो वाकई जबरदस्त होने वाला है।