मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी फैंस के दिलों पर खूब राज करती है। यही नहीं इस दोनों कलाकरों की जोड़ी शो की शान है, जो लोगों को एंटरटेन करने में एक भी मौका खाली नहीं जाने देते हैं। शो में जहां जेठालाल का किरदार जहां एक्टर दिलीप जोशी निभा रहे हैं, वहीं बबीता जी का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं।
दरअसल, शो में तो जेठालाल और मुनमुन दत्ता की जोड़ी को खूब पसंद किया ही जाता है।लेकिन, हाल ही में जब बबीता जी और जेठालाल को रियल लाइफ में साथ देखा गया, तो लोग काफी उत्साहित हो गए।
सितारें कहा हुए साथ में स्पॉट?
रविवार की रात को ITA अवार्ड आयोजित किया गया। जहां मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी दोनों ही शो का हिस्सा बने। खास बात इन स्टार्स ने रेड कार्पेट पर एक साथ एंट्री की और एक-दूसरे से हाथ मिलाया। इसके अलावा दोनों ने पैपराजी को कई सारे पोज दिए।
सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में दोनों काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों को एक-दूसरे से बात करते हुए देखा जा सकता है। अवार्ड शो में बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता व्हाइट कलर की ऑफ शॉल्डर हाई स्लिट ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखी। वहीं, जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी चमचमता मैरून आउटफिट पहना था, जिसमें वह किसी से कम नहीं लग रहे थे।
अपनी ऑन-स्क्रीन सबसे पसंदीदा जोड़ी को रियल लाइफ में साथ देखकर दोनों के फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। वीडियो देखने के बाद फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कई लोगों ने उन पर अपना प्यार बरसाया। वहीं, एक नेटिजन ने लिखा, जेठालाल शरमा रहे हैं।, दूसरे यूजर ने कहा, जेठाजी इधर भी फ्लर्ट। एक अन्य ने कहा, टप्पू कहां है?
मालूम हो, पिछले दिनों ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि जेठालाल के ऑन-स्क्रीन बेटे टप्पू यानी राज अनादकट और मुनमुन दत्ता एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि, उनके रिश्ते के बारे में पूरे TMKOC की टीम को पता है।