टीवी इंडस्ट्री के शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ कई मायनों में अपने फैंस के लिए आइडल कपल है, दोनो की लव स्टोरी इतनी प्यारी है कि को इनके बोंड और केमिस्ट्री को देखता है इनके प्यार का दीवाना हो जाता है। इन दोनों के बोंड को फैंस बहुत पसंद करते है। साथ ही ये कपल अपनी पर्सनल लाइफ शेयर करने से भी नही रुकता है।
बता दें दीपिका और शोएब का रोमांटिक अंदाज उनके चाहने वाले बेहद पसंद करते है, साथ ही दोनों का एक दूसरे को सरप्राइज़ देना भी फैंस को खूब पसंद आता है। दरअसल इस बार भी कपल ने एक दूसरे के साथ स्पेशल मोमेंट सेलिब्रेट किया है।
कपल ने अपनी शादी की 5वी शादी की सालगिरह मनाई हैं और इस बार दीपिका ने शोएब को सरप्राइज़ दिया है। शायद आप जानते हो दीपिका और शोएब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं दोनों अपनी एक्टिंग से फुरसत निकालकर व्लॉग्स बनाते हैं। उसे फैंस के साथ शेयर करते हैं।
बता दें हालिया व्लॉग्स में शोएब ने पत्नी के द्वारा एनिवर्सरी पर दिए गए सरप्राइज की झलक दिखाई। वीडियो में शोएब ने बताया कि जिम जाने के बाद उनकी पत्नी ने घर पर एक सरप्राइज प्लान किया। काम की वजह से वो दीपिका के लिए कुछ स्पेशल नही कर पाए पर एक्ट्रेस और उनकी पूरी फैमिली ने घर को बैलून से सजाया था।
इसके बाद परिवार संग दोनो ने केक कट किया। बता दे कपल की शादी को 5साल हो गए है लेकिन दोनो अभी भी डेटिंग कपल की तरह वाइब्स देते है, साथ ही जल्दी पैरेंट्स बनने वाले है।