बिग बॉस विनर दीपिका कक्कड़ को श्रीसंथ फैन ने दी एसिड अटैक की धमकी और फिर ..

Summary :

अब तो हद ही हो गयी जब ऐसी खबरे आ रही हैं की श्रीसंत के एक फैन ने बिग बॉस विनर दीपिका कक्कड़ के ऊपर एसिड अटैक करने की धमकी दे दी है।

बिग बॉस सीजन 12 खत्म हो चुका है और दीपिका कक्कड़ इस सीजन की विनर भी बन गयी है पर दीपिका की ये जीत लोगों को आसानी से नहीं पच रही है और विनर बनने के लोगों के साथ साथ कई सेलिब्रिटीज का भी गुस्सा दीपिका पर फूट रहा है।

दीपिका कक्कड़

इस शो में विनर बनने के बाद से सोशल मीडिया पर दीपिका कक्कड़ को लेकर लोगों ने खासा गुस्सा दिखाया है। कई लोगों ने इस शो को फेक बताया तो श्रीसंथ की मैनेजर ने शो मेकर्स और दीपिका को खूब खरी खोटी सुनाई।

दीपिका कक्कड़

जिन श्रीसंथ के साथ दीपिका कक्कड़ का रिश्ता बिग बॉस के घर में भाई बहन का था, बाहर उन्ही श्रीसंथ के फैंस उनके उलटी सीधी बातें बोल रह है। और अब तो हद ही हो गयी जब ऐसी खबरे आ रही हैं की श्रीसंत के एक फैन ने दीपिका के ऊपर एसिड अटैक करने की धमकी दे दी है।

दीपिका कक्कड़

अभी तक सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही दीपिका कक्कड़ ने चुप्पी साध राखी थी एसिड अटैक की धमकी मिली है तो दीपिका ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस को इस बारे में जानकारी देकर शिकायत दर्ज करवाई है।

दीपिका कक्कड़

एक सोशल मीडिया यूजर ने खुद को कथित रूप से श्रीसंथ का फैन बताते हुए दीपिका के ऊपर एसिड अटैक करने की धमकी दी है। साथ ही अपने ट्वीट में बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया है।

दीपिका कक्कड़

साथ ही बिग बॉस की पूर्व विनर शिल्पा शिंदे ने भी अपने ट्वीट में बिग बॉस शो और दीपिका कक्कड़ को खूब बुरा भला कहा है, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ”आजकल सभी प्रोडेक्ट बनावटी आते हैं। यहां तक कि मक्खी मारने के भी। सुना है शो के मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया है। मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही आखिर में मक्खी जीत गई। इसलिए ट्रॉफी भी ब्रेक हो गई।’

दीपिका कक्कड़

शिल्पा यही नहीं रुकीं उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट किया – ‘दीपिका को पता चलेगा इतना रोने के बाद भी शो फ्लॉप था। बेचारी कोई बात नहीं। खिलौना पकड़ा दिया।’ अब देखना होगा कि पुलिस इस एसिड अटैक हमले की धमकी पर क्या कार्यवाही करती है।

नेहा कक्कड़ लाइव परफॉरमेंस के दौरान स्टेज पर बिखरी, कहा इन दिनों डिप्रेशन में हूँ !

Desk Team