राहुल वैद्य और दिशा परमार शादी के बाद से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे है। ये दोनों जहां भी जाते है मीडिया इनके पीछे- पीछे पहुंच जाती है। इस दौरान कपल की लवी-डवी केमिस्ट्री कैमरे में कैद हो जाती हैं ओर फैंस इन्हे देखकर अपना दिल हार बैठते है। ऐसे में राहुल-दिशा को एक बार फिर बांद्रा में एक फेमस रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। डिनर के लिए निकले इस कपल का बेहद स्टाइलिश लुक देखने को मिला।
इस दौरान दोनों ही पति-पत्नी ने न सिर्फ एक-दूसरे को कंट्रास्ट करते हुए कपड़े पहने थे बल्कि दिशा सिंपल अवतार में भी काफी ज्यादा प्यारी लग रही थीं। पति के साथ डिनर डेट पर निकलीं दिशा परमार ने इस दौरान रॉयल ब्लू कलर का ऑउटफिट पहना हुआ था, एक तो ऑउटफिट का कलर-करेक्शन बहुत ही लाउड था। वहीं इसकी स्टाइलिंग भी एक्ट्रेस ने एकदम हटकर की थी। लेकिन जिस चीज़ ने सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा वो था उनका बैग।
दरअसल, अपने ओवरऑल लुक को कम्पलीट करने के लिए दिशा ने हाथों में Gucci का पेल ब्लश पिंक कलर का हैंड बैग कैरी किया था। Gucci mini GG Marmont शोल्डर बैग बहुत पॉपुलर है। दिशा परमार के बैग में गुच्ची शोल्डर बैग्स की तरह क्विल्टेड फिनिश था। यह सिग्नेचर डबल GG लोगो के साथ प्योर लेदर से बना है। महंगे हैंडबैग सभी औरतों को पसंद होते हैं। लगता है दिशा परमार भी गुच्ची पसंद करती हैं। वैसे गुच्ची सभी एक्टर्स के बीच एक पॉपुलर लेबल है।
वही बात अगर इसकी कीमत की करे तो कीमत जानकार आप हैरान रह जायेंगे। कई ऑनलाइन शॉपिंग साइटों पर बैग की कीमत 3,000 अमेरिकी डॉलर से ज़्यादा दिखाई दे रही है। मतलब इस बैग की कीमत 2,27,000 रूपए के आसपास है। आपका भी इस छोटे से बैग का प्राइस सुनकर दिमाग हिल गया ना! अब ये सेलिब्रिटीज है तो ऐसा मेहेंगे शौक तो पूरे करेंगे ही।
वर्कफ़्रंट की बात करे तो, दिशा इन दिनों बड़े अच्छे लगते है 2 में नज़र आ रही है। लोग उनको प्रिया सूद के करैक्टर में खूब पसंद भी कर रहे हैं। नकुल मेहता के साथ उनकी केमिस्ट्री शो में देखने को मिलती है। दोनों ने 12 साल पहले प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यार शो में साथ काम किया था। अब एक बार फिर दोनों साथ में फैंस को एंटरटेन कर रहे है।