बॉलीवुड
इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक माने जाने वाले टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप
की खबरें कुछ दिनों पहले से आ रही थी। माना तो यहीं जा रहा था कि टाइगर और दिशा ने
अपने 6 साल के रिश्ते को खत्म कर लिया है और एक दूसरे से अलग हो गए है। दोनों के ब्रेकअप
की खबर से उनके फैंस को शॉक लग गया था। हाल ही में टाइगर के वीडियो पर दिशा ने रिएक्ट
किया है, जिसे देखकर फैंस को यहीं
लग रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।
दिशा पटानी और
टाइगर श्रॉफ पिछले कई दिनों से अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों बटोर रहे है। भले
ही मीडिया रिपोर्ट्स में खबर आ रही हो कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है ,लेकिन अभी
तक दिशा और टाइगर ने इस बारे में कोई बात नहीं की है। ब्रेकअप की खबरों के बाद
टाइगर ने दिशा की हाल ही में रिलीज फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न’ की तारीफ की और पोस्टर
शेयर कर एक्ट्रेस को सपोर्ट किया था। इसके बाद फैंस को लगने लगा कि दोनों का बेक्रअप
नहीं हुआ है।
टाइगर श्रॉफ ने
हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मार्शल आर्ट्स के स्किल्स से लोगों
के होश उड़ाते नजर आ रहे है। वीडियो में टाइगर के स्टंट फैंस को काफी पसंद आ रहा
है। टाइगर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आज मेरा ट्रेनिंग करने का मूड नहीं था तो लड़कों ने ये
डिसाइड किया, ये मेरा आइडिया
नहीं था’। इस वीडियो पर अब दिशा पाटनी का कमेंट जमकर
सुर्खियां बटोर रहा है।
टाइगर के इस
वीडियो पर दिशा पाटनी ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि वो भी यह कर सकती है। दिशा का यह कमेंट
अब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। दिशा के कमेंट को देखकर फैंस मान रहे है कि
दोनों के बीच सब ठीक हो गया है और दोनों फिर से साथ आ गए हैं। हालांकि अब इस बात
में कितनी सच्चाई है , यह तो वक्त आने पर ही पता चलेगा क्योंकि बेक्रअप की खबरों
पर भी दिशा और टाइगर ने अब तक कोई बात नहीं की है।
टाइगर और दिशा का
ब्रेकअप आखिर क्यों हुआ था, इस बारे में कई तरह की चीजें सामने आ रही थी। सूत्रों का
तो यहीं मानना था कि दिशा टाइगर से इस साल शादी करना चाहती थीं लेकिन टाइगर ने शादी की बात को टाल दिया। अब ब्रेकअप की खबरों के बीच दिशा का इस तरह से
टाइगर की वीडियो पर कमेंट करना फैंस को तो इस ओर इशारा कर रहा है कि दोनों
वापस से एक दूसरे के साथ गए है।