बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टागाम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और उनके वीडियो पर फैंस के काफी रिएक्शन आ रहे हैं।
दिशा पाटनी ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो एक अंग्रेजी गाने पर डांस कर दिख रही हैं। वीडियो में वो येलो कलर के स्वेटर और वाइट कलर की ट्रैक पैंट में नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ दो लोग भी डांस करते नजर आ रहे हैं। दिशा ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है: “जस्ट चिलिंग.” दिशा के इस डांस वीडियो को आलिशा बेहूरा ने कोरियोग्राफ किया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद ही दी है।
दिशा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 41 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उनकी इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। बता दें एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं और अक्सर जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियो, फोटोज सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
बता दें कि दिशा पटानी हाल ही में मालदीव छुट्टियां बिताने गई थीं। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही थीं।