टाइगर श्रॉफ 2 मार्च 2022 को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बर्थडे के स्पेशल दिन फैंस से लेकर सेलेब्स सभी उन्हें सोशल मीडिया के जरिये बधाई दे रहे हैं। ऐसे में टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम बर्थडे विश किया है।
दिशा पटानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर टाइगर श्रॉफ का एक बेहद क्यूट सा वीडियो पोस्ट कर इसके साथ में लिखा- हैप्पीएस्ट बर्थडे मेरे सबसे अच्छे दोस्त। हम जैसे करोड़ों को अपनी मेहनत और अपनी प्यारी सी सोल के जरिए प्रेरित करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। तुम बहुत प्यारे हो। ग्लोइंग स्किन के साथ टाइगर श्रॉफ इस वीडियो में स्माइल करते नजर आ रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कई सारे सेलेब्स ने भी वीडियो को देख कमेंट किया है। इसी बीच ढेरों फैंस ने दिशा द्वारा टाइगर को बेस्ट फ्रेंड बताए जाने पर चुटकी ली है। मालूम हो कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
बॉयफ्रेंड को दोस्त कहकर दिशा की बड़ी मुसीबत
वीडियो पर दिशा के कैप्शन को पड़ने के बाद लोगों ने अब एक्ट्रेस को आड़े हाथ ले लिया है। इस दौरान एक यूजर ने कमेंट करके लिखा- अरे इसने तो फ्रेंडजोन कर दिया। दूसरे ने लिखा ने लिखा- बेस्ट फ्रेंड मतलब? तीसरे ने हंसने वाले कई इमोजी बना दिए हैं वहीं एक शख्स ने लिखा- बेस्ट फ्रेंड बता दिया भाई।
मालूम हो टाइगर श्रॉफ और दिशा न सिर्फ एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं बल्कि दोनों की शादी लेकर भी खूब चर्चे हो रहे हैं। मगर, टाइगर के बर्थडे के स्पेशल दिन दिशा के इस तरह की बात लिखना लोगों को रास नहीं आ रहा है। क्या दिशा और टाइगर अब अलग हो चुके हैं? अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
गौरतलब है, टाइगर श्रॉफ हो या फिर दिशा पटानी दोनों ही काफी ज्यादा फिटनेस फ्रीक हैं। जहां टाइगर श्रॉफ मार्शल आर्ट में बहुत कमाल के हैं वहीं दिशा पाटनी भी अक्सर जिम या मार्शल आर्ट करती नजर आ जाती हैं। कई फिल्मों में दिशा पाटनी को एक्शन सीन करते देखा जा सकता है।