दिव्यांका त्रिपाठी भले ही छोटे परर्दे की एक्ट्रेस है पर पॉपुलैरिटी में इन्होने बड़े बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है। हिट टीवी शो ये है मोहब्बतें में इशिता के किरदार से घर घर में मशहूर हुई दिव्यांका टीवी जगत की पहली एक्ट्रेस है जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर है।
आपको बात दें दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आये दिन अपनी लाइफ की छोटी बड़ी घटना फैंस के साथ शेयर करती रहती है। लेकिन इन दिनों जो खबर सामने आ रही है वो दिव्यांका ने किसी से नहीं बताई है और इसके में जानकर शायद वो खुद भी हैरान है।
जी हाँ हम बात कर रहे है दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेगनेंसी की। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के साथ खबर वायरल हुई की दिव्यांका प्रेग्नेंट है और तस्वीर में उनका बेबी बम्प दिखाई दे रहा है। लेकिन क्या ये बात सही है की दिव्यांका प्रेग्नेंट है ?
दरअसल आपको बता दें हाल ही में विवेक दाहिया अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी से मिलने स्टार प्लस के रियलिटी शो ”द वॉइस” के सेट पर पहुंचे। इस शो में दिव्यांका बतौर होस्ट इस शो में काम कर रही है। इस दौरान दिव्यांका और विवेक की एक तस्वीर काफी वायरल हो गई जिसमे दिव्यांका का बेबी बम्प दिखाई पड़ रहा है।
यही सवाल जब दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दाहिया से पुछा गया तो उन्होंने इस सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा ”ये बिलकुल सच है कि दिव्यांका प्रेगनेंट हैं, सच कहूं तो ये कभी नज़र आता है और कभी नहीं। हम आर्टिस्ट है जब हमें ज़रूरत पड़ती है तो हम तकिया या कुशन से पेट फुला लेते हैं और जब कुछ काम होता है तो उसे निकाल कर अलग रख देते हैं।”
जिस तस्वीर को देखने के बाद ये कयास लगाए जा रहे है वो तस्वीर दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। दिव्यांका और विवेक ने इस सवाल का कोई पक्का जवाब नहीं दिया है तो सच जानने के लिए हमे कुछ समय का इंतजार करना पड़ सकता है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दिव्यांका के प्रेग्नेंट होने की ख़बरें उडी हो। पहले भी ऐसा ना सिर्फ दिव्यांका बल्कि कई अन्य अभिनेत्रियों के साथ हो चुका है। वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही एक्टर राजीव खंडेलवाल ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज़ ”कोल्ड लस्सी एंड चिकन मसाला” में नज़र आने वाली हैं।