बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मों में काम किया है। स्वरा भास्कर की दमदार अदाकारी के देश भर में हजारों फैन्स हैं। सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर सक्रिय रहती हैं। कई बार उन्होंने देश के मुद्दों पर बेबाकी से राय भी दी है। अपने हेटर्स को भी स्वरा भास्कर मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटती है। इस बार सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर राज शांडिल्य स्वरा भास्कर के निशाने पर आ गए हैं।
राज शांडिल्य की बोलती बंद स्वरा भास्कर ने अपने करारे जवाब से की है। स्वरा भास्कर जेएनयू विवाद पर लगातार अपनी राय बेबाकी से रखती आ रही हैं। लेकिन डायरेक्टर राज शांडिल्य ने अपनी फेसबुक पोस्ट में स्वरा भास्कर को सस्ती चीज बोला था। इसके बाद क्या था राज शांडिल्य के इस भद्दे कमेंट पर स्वरा भास्कर को गुस्सा आ गया और उन्होंने करार जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी।
जंग छिड़ गई स्वरा भास्कर और राज शांडियल्य के बीच
राज शांडिल्य के फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में शेयर करते हुए कहा, सस्ती चीजों पर ध्यान ना दें। इतना ही नहीं स्वरा ने राज शांडियल्य को लताड़ते हुए कहा कि, अगली बार रोल ऑफर करने और आपकी फिल्म के ट्रेलर को शेयर करने की रिक्वेस्ट वाले मैसेज से पहले आप भी सस्ती हरकतों के बारे में थोड़ा सोच लेना। गुड लक सर।
अगली बार role offer करने और आपकी फ़िल्म के trailer को share करने की request वाले messages भेजने के पहले आप भी ‘सस्ती हरकतों’ के बारे में थोड़ा सोच लेना! 🙂 Good luck @writerraj sir! 🙂 🙂 pic.twitter.com/t3KPugshfA
— Swara Bhasker (@ReallySwara) January 7, 2020
स्वरा भास्कर से माफी गांगी राज शांडिल्य ने
जब राज शांडिल्य ने देखा कि विवाद बढ़ रहा है तो उन्होंने स्वरा भास्कर से माफी मांग ली। राज ने स्वरा से माफी मांगते हुए ट्वीट में कहा, मेरी बातें यदि आपको ठीक नहीं लगी तो दिल से माफी। लेकिन एक गुजारिश आपसे भी है कि आप भी किसी के बारे में कुछ बोलने से पहले सोचा करें चाहे वो देश हो लोग हों या फिर कोई व्यक्ति विशेष। रही बात मेरी तो अगली बार रोल ऑफर जरूर करूंगा क्योंकि मुझे आपके एक्टर होने पर कोई आपत्ति नहीं है।
मेरी बात से यदि आपको ठीक नहीं लगी तो दिल से माफ़ी लेकिन एक गुज़ारिश आपसे भी है की आप भी किसीके बारे में कुछ बोलने से पहले सोचा करें चाहे वो देश हो लोग हों या फिर कोई व्यक्ति विशेष…रही बात मेरी तो अगली बार role ऑफर ज़रूर करूँगा क्यूंकि मुझे आपके एक्टर होने पे कोई आपत्ति नहीं… https://t.co/ml95Y0bVPY
— Raaj Shaandilyaa (@writerraj) January 7, 2020
इन दिनों दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी जेएनयू में हिंसा हो रही है और इस पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी राय खुलकर दी है। बीते रविवार को दर्जनों नकाबपोश लोगों ने जेएनयू के कैंपस में घुसकर तोड़ा-फोड़ी और बच्चों-छात्रों पर हमला किया था। जेएनयू में हुई इस हिंसा की निंदा स्वरा के अलावा कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने की और अपनी बात रखी।