बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने बीते दिनों अपना नया कैलेंडर लॉन्च किया था। इस कैलेंडर के लिए बॉलीवुड की कई नामचीन अभिनेत्रियों ने टॉपलेस तस्वीरें क्लिक करवाई। इन तस्वीरों में कियारा आडवाणी का टॉपलेस पोज़ जबरदस्त सुर्ख़ियों में रहा।
.jpg)
कियारा के पोज़ को लेकर डब्बू रतनानी पर आरोप लगा कि उन्होंने इस पोज़ को चोरी किया है। सोशल मीडिया पर इस चोरी के आरोप को लेकर रिएक्शन देखने को मिले , जिसके बाद अब डब्बू रतनानी ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए , जवाब दिया है।
डब्बू रतनानी ने अब सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उन्होंने साल 2001 में अपने कैलेंडर फोटोशूट के लिए खींची थी। इस तस्वीर में तब्बू ने टॉपलेस पोज़ दिया था और अपनी बॉडी को पत्तों से कवर किया हुआ था।
.jpg)
डब्बू रतनानी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कैप्शन में लिखा कि ये पत्तों से बॉडी कवर करने वाला कांसेप्ट , उनका खुद का है। 2001 में तब्बू के फोटोशूट में भी इस कांसेप्ट का इस्तेमाल किया था। अगर वो दुबारा कैमरा इस्तेमाल कर सकते है तो अपना कांसेप्ट भी दोबारा इस्तेमाल कर ही सकते है।
इससे पहले फोटोग्राफर मैरी बार्श ने डब्बू पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ये कांसेप्ट चोरी किया और साथ में अपने द्वारा खींची गयी एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर में कियारा आडवाणी और दूसरी तरफ एक अन्य मॉडल एक जैसे पोज़ में नजर आ रही है।
.jpg)
फोटोग्राफर मैरी बार्श ने इंस्टग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कहा था ‘मैं इससे ज्यादा कुछ और नहीं कहना चाहती हूं।’ मैरी कई शहरों में फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। इनमें लॉस एंजिल्स, दुबई, मियामी, केपटाउन और मुंबई शामिल हैं। जबकि डब्बू का कहना है कि उन्होंने अपना ही कांसेप्ट कॉपी किया है तो गलत क्या है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



