टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर इन दिनों अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 को लेकर विवादों में दिखाई दे रही हैं। दरअसल इस सीरीज के एपिसोड प्यार और प्लास्टिक में एक भारतीय सैनिक की पत्नी को दूसरे मर्द के साथ अफेयर करते दिखाया गया है जिसके बाद विवाद बढ़ गया। हालांकि एकता कपूर ने यह सीन हटा दिया है और शोभा डे के वेबिनार में बात करी है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की धमकियों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर लगातार एकता कपूर को वेब सीरीज के सीन पर विवाद बढ़ने के बाद जान से मारने और रेप की धमकियां मिली। हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठा रही हैं। एकता कपूर के बताया है कि सोशल मीडिया पर रेप की धमकियां सरेआम उनकी मां, उन्हें और उनके बच्चे को दी जा रही हैं। इस तरह सोशल पर धमकाए जाने के वह सख्त खिलाफ हैं और वह डटकर सामना ऐसे लोगों का ले रही हैं।