टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री अनीता हससनंदानी ने बीती रोज यानी 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। जी हां अनीता और उनके पति रोहित अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। वहीं बेटे के जन्म के बाद अनिता के पति रोहित रेड्डी ने एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करके फैंस के साथ इस गुड न्यूज को साझा किया है।
वैसे अब यह खबर सुनने के बाद अनीता और रोहित के फैंस से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के उनके दोस्त इस कपल को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। मगर इस दौरान किसी ने स्पेशल विश किया है तो वो हैं प्रोड्यूसर एकता कपूर जो अनीता और उनके बेबी से सीधे अस्पताल मिले पहुंची हैं।
एकता कपूर हैं बहुत खुश
अनीता के बेबी को देखकर एकता कपूर फुली नहीं समा पा रही हैं,उन्होंने हाॉस्पिटल के बेड पर लेटी अनीता के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनीता बहुत खुश नजर आ रही हैं और विक्ट्री साइन भी दिखा रही हैं साथ ही उनके फेस पर एक क्यूट सी स्माइल देखी जा सकती है। वीडियो की शुरूआत में तो एकता ने मास्क पहने रखती है,लेकिन बाद में वो इसे हटा देती है।
अनीता के बेटे को बताया अपना भांजा
एकता कपूर की इस वीडियो में अनीता से तीन बार पोज देने के लिए कहती है,अनीता पोज विक्ट्री साइन दिखा रही हैं इसके बाद एकता अपना मास्क हटा कर अभिनेत्री को बेबी के लिए विश करती है और कहती हैं मेरे भांजा हुआ है। वीडियो के कैप्शन में एकता ने लिखा है जब आपको एहसास होता है कि आप काम और लवलाइफ को लेकर बात नहीं कर पाएंगे,लेकिन अब बेबी की बात होगी। अनीता और रोहित मुबारकवाद और मम्मी डेडी क्लब में स्वागत है।
वहीं एकता कपूर की इस पोस्ट पर श्रुति सेठ, वर्दा खान एस नाडियावाला, निक्की वालिया, डिआने पांडे और सयनतानी घोष समेत कई टीवी सेलेब्स ने अनीता हसनंदानी को बधाई दी है।