बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना पूरा हो गया है। सुशांत के ऐसे जाने से हर कोई हैरान और दुखी है। अभी तक भी सुशांत की मौत का किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर जान ले ली थी। सुशांत को सेलेब्स से लेकर फैंस तक सब याद कर रहे हैं।
सुशांत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे, रिया चक्रवर्ती, कृति सेनन,मुकेश छाबड़ा ने पोस्ट शेयर की थी। अब मशहूर फिल्म मेकर एकता कपूर ने भी सुशांत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की। एकता ने कैप्शन में लिखा, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे सुशी। हम हमेशा मुस्कराएंगे और जब भी आसमान में शूटिंग स्टार देखेंगे तो विश मांगेंगे क्योंकि मैं जानती हूं कि वो शूटिंग स्टार तुम हो। हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी।
एकता के टीवी शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ से सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने सुपरहिट शो ‘पवित्र रिश्ता’ में मानव देशमुख का किरदार निभाया था जिसके बाद उन्हें घर-घर में लोकप्रियता मिली थी। दर्शकों को यह शो और सुशांत की एक्टिंग दोनों बहुत पसंद आई थी। सुशांत के साथ इस शो में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे थी।
सुशांत के मामले में बिहार कोर्ट में एकता कपूर के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जिसपर एकता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट में लिखा था, सुशी को कास्ट न करने के लिए यह केस दर्ज करने के लिए धन्यवाद। जबकि वास्तव में मैंने ही उसे लॉन्च किया था। मैं इस बात से परेशान हूं कि विवादास्पद सिद्धांत कहां तक जा सकते हैं। कृपया परिवार और दोस्तों को शांति से शोक मनाने दें। सत्य की जीत होगी। लेकिन फिलहाल में इस पर भरोसा नहीं कर पा रही हूं।
साल 2009 में पवित्र रिश्ता शुरू हुआ था। यह सीरियल उस शमत टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहता था। अर्चना और मानव की कहानी पर यह सीरियल आधारित था। फिल्म इंडस्ट्री दो गुटों में सुशांत की मौत के बाद दिखाई दे रहा है। फिल्म इंडस्ट्री पर भाई-भतीजावाद का आरोप बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स खुलकर बोल रहे हैं। वहीं इस समय कुछ सितारे कोई भी बयान देने से दर रहे हैं।