एकता कपूर को टीवी जगत की क्वीन कहा जाता है, अपने टैलेंट से एकता लोगो का मनोरंजन करती दिखाई देती है। एकता कपूर काफी समय से टीवी सीरियल के जरिए अपना अलग मुकाम बनती है। एकता कपूर ने अपने करियर में कई प्रोजेक्ट्स भी किये है काफी हद तक उनके हर प्रोजेक्ट सफल भी हुए है । कहने का मतलब साफ़ है एकता टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहती है।
एकता कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर खुद को बनाया है और एक नया मुकाम साबित किया है। वही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फैमिली के साथ क्यूट मोमेंट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एकता ने अपनी मां को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।
आज एकता कपूर की मा शोभा कपूर का जन्मदिन है इस मौके पर एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर मा को जन्मदिन विश करते हुए वीडियो शेयर किया है। जिसमे उन्होंने पुरानी यादो के साथ सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो मना कर अपने मा के साथ बिताए हसीन पालों को साँझा किया है। इसके साथ एकता ने अपनी मां को बॉस बुलाया है, उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे बॉस. क्वीन साइज की तरह जिंदगी जियो।
एकता कपूर की माँ शोभा कपूर एक फिल्म प्रोडूसर है, वह बालाजी टेलीफिल्म्स की मैनेजिंग डायरेक्टर है। एकता की मा जितेंद्र से शादी से पहले एक एयर होस्टेस भी रह चुकी हैं। उनकी और जितेंद्र की लव स्टोरी काफी दिलचस्प और खूबसूरत है दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट कर शादी की थी। आज दोने दो बच्चो के माता पिता है।